तृषा की वो फिल्म जिसके बने 9 रीमेक, 8 सुपरहिट लेकिन हिंदी में रही एपिक फ्लॉप, जानते हैं मूवी का नाम

तृषा कृष्णन इन दिनों सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म करुप्पु का ट्रेलर रिलीज हुआ है. वहीं इस बीच उनकी उस फिल्म की चर्चा हो रही है जिसके 9 रीमेक बन चुके हैं, सारे हिट रहे लेकिन जब हिंदी सिनेमा में रीमेक बना तो उसका बंटाढार ही कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
तृषा की एक फिल्म, 9 रीमेक! लेकिन हिंदी वर्जन हो गया फ्लॉप

कुछ फिल्मी कहानियां ऐसी होती हैं, जो भाषा की सीमाएं भी पार कर जाती हैं. साल 2005 में आई एक रोमांटिक फिल्म ने कुछ ऐसा ही कमाल किया था. दर्शकों ने इसे इतना पसंद किया कि अलग-अलग भाषाओं में इसके रीमेक बनने लगे. खास बात यह रही कि जहां ज्यादातर रीमेक बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुए, वहीं हिंदी वर्जन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया. थलापति विजय की राजनीति में धमाकेदार शुरुआत के बाद इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस भी चर्चाओं में आ गई हैं. अगर अब तक आप नहीं पहचान पाए हैं, तो बता दें कि यहां बात साउथ सुपरस्टार तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की हो रही है.

ये भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम की सीता नो मेकअप लुक पर करती हैं यकीन, पेश से हैं डॉक्टर, एक सॉन्ग एक अरब के पार

साल 2005 में रिलीज हुई तेलुगु रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म नुव्वोस्टानटे नेनोद्दन्ताना ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म में तृषा कृष्णन और सिद्धार्थ की जोड़ी को काफी पसंद किया गया. इसके डायरेक्टर प्रभु देवा थे.

Advertisement

इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके कुल 9 रीमेक अलग-अलग भाषाओं में बनाए गए. कन्नड़, तमिल, बंगाली, पंजाबी, उड़िया, नेपाली और बांग्लादेशी भाषाओं में भी इसकी कहानी को दोहराया गया.

Advertisement

फिल्म का हिंदी रीमेक रामैया वस्तावैया नाम से बनाया गया था. इसमें गिरीश कुमार और श्रुति हासन नजर आए थे. हालांकि बाकी भाषाओं में फिल्में हिट रहीं, लेकिन हिंदी वर्जन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया.

तृषा कृष्णन ने 1999 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने तमिल और तेलुगु सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. उनकी खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस के चलते तृषा का नाम साउथ की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में गिना जाता है. 

Advertisement

तृषा इंडस्ट्री में अभी भी एक्टिव हैं. उनकी अपकमिंग फिल्मों में करुप्पु, विश्वंभरा और राम शामिल हैं. ये सभी बड़े बजट की फिल्में हैं और इसी साल रिलीज होने वाली हैं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
फिर भड़का महायुद्ध! होर्मुज पर फिर अमेरिका-ईरान आमने-सामने!
Topics mentioned in this article
Trisha Krishnan
Nuvvostanante Nenoddantana
Film Nuvvostanante Nenoddantana
Trisha Krishnan Film Nuvvostanante Nenoddantana
Film Nuvvostanante Nenoddantana Remake 9 Times