Toxic Tabaahi Song: टॉक्सिक लेकर आया तबाही, फैंस बोले- वीडियो भी रिलीज कर दो

Toxic Tabaahi Song: 19 मार्च को रिलीज होने को तैयार यश की टॉक्सिक फिल्म का पहला गाना तबाही रिलीज हो गया है, जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है.   

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Toxic Tabaahi Song: टॉक्सिक का पहला गाना तबाही हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

Toxic First Hindi Song Tabaahi: टॉक्सिक द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स का इंतजार फैंस को बेसब्री से है, जो 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है. यश की इस फिल्म की टक्कर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से होने वाली है, जो 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. हालांकि धुरंधर 2 से ज्यादा चर्चा टॉक्सिक की हो रही है, जिसमें यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मणि वसंत है.इसी बीच मेकर्स ने टॉक्सिक के पहले गाने तबाही से पर्दा उठा दिया है, जो रिलीज होते ही फैंस का फेवरेट बन गया है. 

टॉक्सिक का पहला गाना तबाही हुआ रिलीज

टॉक्सिक के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है. हाल ही में मेकर्स ने कियारा आडवाणी और यश का पोस्टर शेयर किया था, जो काफी चर्चा में रहा था. वहीं फैंस ने काफी तारीफें की थीं. 

ये भी पढ़ें- Toxic Review: टॉक्सिक होगी 19 मार्च को रिलीज, एक्टर ने पहले ही दे दिया रिव्यू, बोले- 500 करोड़ की फिल्म को 30 मिनट देखना मुश्किल

टॉक्सिक में नजर आएंगे विवेक ओबरॉय

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' के मेकर्स ने अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर के फिल्म में शामिल होने की घोषणा की थी. वहीं बताया था कि अक्षय ओबेरॉय टोनी और सुदेव नायर करमाडी के रोल निभाते हुए नजर आएंगे. 

टॉक्सिक के बारे में 

यश की फिल्म टॉक्सिक को केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. 'टॉक्सिक' को कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया है. जबकि हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम सहित कई भाषाओं में डब वर्जन को रिलीज किया जाएगा. ‘टॉक्सिक' 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Toxic vs Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: धुरंधर 2 को पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धोबी पछाड़ देगी टॉक्सिक? भारत में ईद पर करेगी इतनी ओपनिंग!

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में कूदा ब्रिटेन, अपने बेस अमेरिका के लिए खोला | Breaking
Topics mentioned in this article