टाइगर श्रॉफ ने दिया माइकल जैक्सन को ट्रिब्यूट, Billie Jean पर किया ऐसा धमाकेदार डांस, VIDEO हुआ वायरल

फिल्मी दुनिया में जब बात डांस की आती है, तो पॉप संगीत के बादशाह माइकल जैक्सन का नाम सबसे पहले लिया जाता है. दुनियाभर के कलाकार उनके डांस स्टाइल से प्रेरित हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन को दिया ट्रिब्यूट

फिल्मी दुनिया में जब बात डांस की आती है, तो पॉप संगीत के बादशाह माइकल जैक्सन का नाम सबसे पहले लिया जाता है. दुनियाभर के कलाकार उनके डांस स्टाइल से प्रेरित हैं. इसी कड़ी में अब बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने पसंदीदा कलाकार माइकल जैक्सन को खास अंदाज में याद किया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह माइकल जैक्सन के मशहूर गाने 'बिली जीन' पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो में टाइगर एनर्जेटिक परफॉर्म करते नजर आ रहे है. खास बात यह है कि उन्होंने माइकल जैक्सन के सबसे चर्चित डांस स्टेप्स मूनवॉक और लेग शफल को हूबहू करने की कोशिश की है. वीडियो में टाइगर श्रॉफ के डांस ने दर्शकों को माइकल जैक्सन की याद दिला दी. इस वीडियो के साथ टाइगर ने कैप्शन में लिखा, ''मैंने जो कुछ भी मूवमेंट, स्टेज पर खड़े होने का तरीका और पूरी ताकत के साथ परफॉर्म करना सीखा है, वह सब माइकल जैक्सन से ही सीखा है.'' टाइगर ने इंस्टाग्राम पर 'माइकल' बायोपिक पेज को भी टैग किया. इस फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार उनके भतीजे जाफर जैक्सन निभा रहे हैं.

इसके अलावा, फिल्म में निया लॉन्ग, लॉरा हैरियर, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने देश का नाम रोशन करने वाले ईशान से की सगाई, शेयर की तस्वीरें, लोग बोले- रणबीर के टक्कर का

अगर टाइगर श्रॉफ के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में कदम रखा था. अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने अपने डांस और एक्शन के दम पर दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली थी. इसके बाद उन्होंने 'बागी', 'बागी 2', 'हीरोपंती 2', 'गणपत', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'वॉर' जैसी सफल फिल्मों में काम किया. वह अब से पहले फिल्म 'बागी 4' में नजर आए थे. इसमें उनके अलावा, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Lok Sabha में नजर आया Amit Shah का रौद्र रूप 'बोलने की सीमा' पर विपक्ष को सुनाया! Women Reservation