6 minutes ago
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है. खबर है कि यह घटना जूहू के पुष्पा पार्क में इलाके में हुई है. टाइगर फुटबॉल खेलने के लिए निकले थे जिस वक्त ये फायरिंग हुई. बताया जा रहा है कि इस घटना में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर और एक लोकल ऑटो रिक्शा ड्राइवर घायल हो गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है. शुरुआती जानकारी में टाइगर श्रॉफ के भी घायल होने की बात सामने आई थी. हालांकि मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरीके सेफ है. लेकिन उनके ड्राइवर और ऑटो रिक्शा ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से गैंगस्टर अनिल पंडित का सोशल मीडिया पर पोस्ट आया है. ये गैंग इससे पहले सलमान खान के घर फायरिंग और रोहित शेट्टी के शेट्टी टावर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ले चुके हैं.

Oct 18, 2026 21:55 (IST)

जिस तरह से लोगों पर गोलियां चलाई जा रही हैं, सरकार को जवाब देना होगा - सुप्रिया सुले

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है. सुप्रिया सुले ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों पर गोलियां चलाई जा रही हैं, इसे लेकर सरकार को जवाब तो देना ही होगा. ये कोई पहला मामला नहीं है पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं. 

Oct 18, 2026 21:41 (IST)

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग मामले में बोले एकनाथ शिंदे - जो भी इस घटना में जिम्मेदार हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा- ये मुंबई है यहां ऐसी घटनाएं करने वालों को कभी छोड़ा नहीं गया है, जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें ये सोचना चाहिए कि मुंबई है और यहां की पुलिस ऐसे लोगों को सबक सिखाती है. कोई भी ऐसे सेलेब्स को डराएगा धमकाएगा तो पुलिस और सरकार ऐसों को नहीं छोड़ेगी.

Oct 18, 2026 21:33 (IST)

फायरिंग का घटनाक्रम समझने के लिए पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से की पूछताछ

मुंबई पुलिस ने जुहू में टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना में शामिल संदिग्धों का पता लगाने के लिए 15 स्पेशल टीमें तैनात की हैं. पुलिस टीमें कुर्ला, बांद्रा, दादर और कल्याण रेलवे स्टेशनों समेत कई प्रमुख ट्रांजिट केंद्रों पर तलाशी ले रही हैं. एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और जांचटीम उससे पूछताछ कर रही है. संदिग्धों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. खबरों के अनुसार जांचकर्ताओं ने कपड़ों की डिटेल मैच करके घटनास्थल पर एक संदिग्ध की मौजूदगी की पुष्टि की है.

एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (वसूली-रोधी सेल) के वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायल पीड़ितों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटनाओं के क्रम को समझने के लिए टाइगर श्रॉफ से भी कुछ देर पूछताछ की गई. बाकी संदिग्धों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए जांच जारी है.

Oct 18, 2026 21:29 (IST)

सलमान खान से लेकर टाइगर श्रॉफ तक, दो साल में इंडस्ट्री के 8 बड़े स्टार्स पर चली गोली

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आदमी ने ली है. इस घटना से पहले इस गैंग के लोग सलमान खान और एक बड़े डायरेक्टर को भी निशाने पर ले चुके हैं. पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Oct 18, 2026 21:21 (IST)

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने एक को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है.

Oct 18, 2026 21:09 (IST)

टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर की हालत क्रिटिकल

टाइगर के ड्राइवर को छाती के बाईं ओर गोली लगी है. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है. उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
Oct 18, 2026 21:02 (IST)

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणनवीस ने दिए जांच में तेजी के आदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त से बात की है. उन्होंने पुलिस आयुक्त को जांच में तेजी लाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

Oct 18, 2026 20:59 (IST)

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर हुई फायरिंग में क्या बोली मुंबई पुलिस?

फायरिंग की घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में चोट आई है, लेकिन वे सुरक्षित हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना में घायल एक अन्य की पहचान पुलिस ने मिस्टर चौहान के रूप में की है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित हैं. अचानक हुए हमले के दौरान गाड़ी संभालते समय ड्राइवर फिरदौस के हाथ में गोली लग गई थी. वे अभी नानावटी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं.

Oct 18, 2026 20:58 (IST)

अनिल पंडित ने ली टाइगर पर फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी

Oct 18, 2026 20:56 (IST)

फायरिंग करते वक्त क्या बोल रहे थे हमलावर ?

वायरल वीडियो में आप सुनेंगे कि हेलो टाइगर हेलो टाइगर के बीच जब ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनाई देती है.

Advertisement
Oct 18, 2026 20:55 (IST)

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का लाइव वीडियो आया सामने

Featured Video Of The Day
Tiger Shroff Firing: टाइगर श्राफ पर जहां हुई फायरिंग, देखें वहां का मंजर
Topics mentioned in this article
Tiger Shroff
Tiger Shroff Firing Case
Entertainment
Trending
Bollywood