धुरंधर 2 पर भारी पड़ी 8 एपिसोड की ये प्यार और धोखे की सीरीज, जियो हॉटस्टार पर बनी नंबर 1

ओटीटी पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो आते ही दर्शकों के दिल पर छा जाती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 से आगे निकली ये 4 एपिसोड की सीरीज, प्यार और धोखे की है कहानी
YouTube
नई दिल्ली:

ओटीटी पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं, लेकिन कुछ ही ऐसी होती हैं जो आते ही दर्शकों के दिल पर छा जाती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई एक नई वेब सीरीज ने रिलीज के कुछ ही समय में ऐसा धमाल मचाया कि पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही 'धुरंधर 2' भी पीछे रह गई. प्यार, धोखा, बदला और फैमिली ड्रामा से भरी इस सीरीज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें सिर्फ 8 एपिसोड हैं, इसलिए अगर आप वीकेंड पर कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं तो इसे आसानी से दो दिन में पूरा देख सकते हैं.

रिलीज होते ही बन गई नंबर 1

हम बात कर रहे हैं 'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' की. ये सीरीज 19 जून से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और देखते ही देखते ये भारत की नंबर 1 ट्रेंडिंग वेब सीरीज बन गई. सिर्फ दर्शकों ने ही नहीं, IMDb पर भी इसे 8.2 की अच्छी रेटिंग मिली है, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान छोड़ेंगे गैलेक्सी अपार्टमेंट? यहां बनेगा भाईजान का 6 मंजिला आशियाना, मां सलमा के नाम पर है जमीन

Advertisement

प्यार, धोखा और जबरदस्त ट्विस्ट

'ठुकरा के मेरा प्यार' का पहला सीजन साल 2024 में आया था और उसे लोगों ने खूब पसंद किया था. करीब डेढ़ साल बाद दूसरा सीजन आया है. इस बार कहानी में प्यार के साथ धोखा, बदला और राजनीति का तड़का भी देखने को मिलता है. हर एपिसोड में ऐसा ट्विस्ट आता है कि अगला एपिसोड देखने का मन खुद ही करने लगता है. सीरीज में संचिता बसु, अनिरुद्ध दवे, सुशील पांडे और कुलदीप कुमार अहम किरदार निभा रहे हैं.

धुरंधर 2 को भी छोड़ दिया पीछे

ट्रेंडिंग लिस्ट में 'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' ने पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. इसके बाद 'लाफ्टर शेफ्स' दूसरे नंबर पर है, जबकि पहले नंबर पर चल रही 'धुरंधर 2' अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. इतना ही नहीं, 'अवतार: फायर एंड ऐश' चौथे और 'रिसॉर्ट' पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. अगर आपको इमोशनल ड्रामा और सस्पेंस पसंद है, तो ये सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर के उजैर बलोच की नई फिल्म में विलेन के रोल को मिला दर्शकों का प्यार, दानिश पंडोर बोले- किरदार लंबा नहीं यादगार होना चाहिए

Advertisement
Featured Video Of The Day
केतन मर्डर केस में कितने गुनहगार? सिया ने पुलिस से क्या-क्या बताया?
Topics mentioned in this article
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2
JioHotstar
Dhurandhar 2