शादी के वक्त हर बेटी को याद आता है लता मंगेशकर का ये गाना, 44 साल से दुल्हनों का फेवरेट, बजते ही आंखों से छलकते हैं आंसू

हिंदी सिनेमा में आज से 44 साल पहले एक ऐसा गाना आया जो आज भी हर शादियों में जरूर बजता है, ये गाना हर किसी की आंखों में आंसू ला देता है. इस गाने को गाया है लता मंगेशकर ने.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शादियों में हर लड़की का फेवरेट है ये हिंदी गाना, सुनते ही आंखों में आ जाते हैं आंसू
youtube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने हैं जो सालों बाद भी जब लोग सुनते हैं तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. बात करें लता मंगेशकर की तो वो एक बेहतरीन प्लेबैक सिंगर रही हैं जिनको आज भी उनके गीतों के लिए जाना जाता है. लता दीदी ने अपने करियर में कई कालजयी गीत गाएं, जिसकी वजह से उनको स्वर कोकिला कहा जाता है. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जो आज भी बेटी की शादियों में बजता है और हर लड़की इस गाने पर परफॉर्म करती है और सबकी आंखों में आंसू आ जाते हैं. 

कौन सा है गाना 

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो है प्रेम रोग ( Prem Rog)जो साल 1982 में आई थी. इस फिल्म में ऋषि कपूर और पद्ममिनी कोल्हापुरी की अदायगी ने लोगों का दिल जीत लिया. 44 साल पहले आई इस फिल्म का गाना हर लड़की की संगीत में जरूर बजता है और इस पर परफॉर्मेंस भी होती है. हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वो है 'ये गलियां ये चौबारा' ( Yeh Galiya Ye Chaubara). इस गाने में पद्मिनी अपने शादी से पहले डांस करती हैं और अपनी दोस्तों और घर वालों को बोलती हैं कि अब तो मै परदेसी हो गई हूं, अब यहां मत आना. 

ये भी पढ़ें: आशा भोसले की आवाज, लोकगीत की मिठास, 58 साल से Gen-Z के मम्मी-पापा का फेवरेट है अरुणा ईरानी का ये गाना

गाने के बोल-

यह गलियां यह चौबारा
यहाँ आना न दुबारा
अब हम तो भये परदेसी
के तेरा यहाँ कोई नहीं
के तेरा यहाँ कोई नहीं
लेजा रंग बिरंगी यादें
हसने रोने की बुनियादें
अब हम तो भये परदेसी
के तेरा यहाँ कोई नहीं
के तेरा यहाँ कोई नहीं

Advertisement

इस गाने के बोल लिखे थे संतोष आनंद ने और इसका संगीत दिया था लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने. लता जी ने अपनी सुरमयी आवाज से इस गाने को कल्ट बना दिया. 6 मिनट 30 सेकेंड के इस गाने की हर एक लाइन और हर एक अंतरा और मुखड़ा ऐसा है कि हर लड़की इससे कनेक्ट कर पाती है. ये गाना हर शादी फंक्शन में बजता है और इसे सुनकर हर कोई भावुक हो जाता है. इस गाने के बोल, म्यूजिक, लता जी की आवाज और पद्मिनी कोल्हापुरे का डांस एक ऐसा परपेक्ट कॉम्बो बनाता है कि इस गाने से हर कोई खुद को कनेक्ट कर पाता है. यही वजह है कि 44 साल बाद भी ये गाना हर शादी वाले गानों को प्लेलिस्ट में शामिल रहता है. 

गाना सुनने के लिए यहां क्लिक करें.

आज भी लड़कियां करती हैं परफॉर्म

इस गाने का जादू ऐसा छाया है कि इसमें लड़कियां आज भी परफॉर्म करती हैं. ये गाना हर शादी फंक्शन में जरूर बजता है. ये गाना शादी होने पर जो भावनाएं लड़की के मन में होती हैं वो सब इस गाने में साफ नजर आती हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
NDTV में TRP से आगे Trust की असली ताकत: राहुल कंवल
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Lata Mangeshkar
Hindi Songs
Hindi News