10 देशों में नंबर 1 पर है ये भारतीय फिल्म, नेटफ्लिक्स पर 'अल्फा' और 'द व्हिस्पर मैन' को भी पछाड़ा

बॉलीवुड में कई फिल्में आती हैं जो सिर्फ भारत मे ही नहीं बल्कि ग्लोबली तौर पर भी लोगों को काफी पसंद आती हैं. आज हम एक ऐसी ही एक ऐसी ही हिंदी फिल्म की बात करेंगे जो नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है, इस फिल्म ने कई इंटरनेशनल फिल्मों और मजबूल टाइटल को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
10 देशों में नंबर वन पर है ये इंडियन फिल्म
नई दिल्ली:

तापसी पन्नू स्टारर हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर 'गांधारी' मजबूत इंडियन स्टोरी टेलिंग को देश ही नहीं बल्कि विदेशी में तक शानदार तरीके से पहुंचा रही है. इसका सबसे बड़ा सबूत नेटफ्लिक्स के ग्लोबल चार्ट्स पर 54 देशों में टॉप 10 में अपनी जगह बनाना है. बता दें कि यह फिल्म यूएई, श्रीलंका, ओमान और कतर संग 10 देशों में नंबर 1 का स्थान पर अपना कब्जा बनाए हुए है. 

ग्लोबल लेवल पर हिट हुई फिल्म

इस ग्लोबल लेवल पर  मिली सफलता के केंद्र में तापसी पन्नू हैं. उन्होंने इस फिल्म में एक मां की दमदार भूमिका निभाई है, जिसे देश दुनिया भर में मौजूद दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. कमाल का एक्शन, भावनाओं से भरी कहानी और एक मजबूत महिला मुख्य किरदार के साथ, 'गांधारी' हाल के दिनों की सबसे कम्पेलिंग फीमेल-लेड एक्शन फिल्मों में से एक बनकर उभर रही है.

कई बड़ी रिलीज को दे रही टक्कर

फिल्म की ग्लोबल परफॉर्मेंस इस लिए भी और खास है क्योंकि यह प्लेटफॉर्म पर मौजूद कई बड़ी इंटरनेशनल रिलीज़ और पहले से पॉपुलर टाइटल्स को कड़ी टक्कर दे रही है. बता दें कि ‘गांधारी' ने ‘अल्फा', ‘जी.डीएन', ‘द व्हिस्पर मैन' और ‘द ब्रेडविनर्स' जैसे टाइटल्स को पीछे छोड़ते हुए मिडिल ईस्ट, एशिया-पैसिफिक, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के कई मार्केट्स की टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाई है. बांग्लादेश और कुवैत में टॉप रैंकिंग हासिल करने से लेकर नॉर्थ अमेरिका और अफ्रीकी मार्केट्स में मजबूत पकड़ बनाने तक, फिल्म दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लगातार दर्शकों तक पहुंच बना रही है.

ये भी पढ़ें: 71 साल पुराना बारिश वाला रोमांटिक गाना, जिसमें पापा और उनकी हीरोइन के साथ बेटे ने किया था काम, लता-मन्ना डे की आवाज ने बनाया कल्ट

Advertisement

फिल्म की कहानी

जबरदस्त एक्शन और एक बेहद इमोशनल कहानी के बीच 'गांधारी' ने खूबसूरती से तालमेल बिठाया है और यही इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है. फिल्म की कहानी एक ऐसी मां की है जिसे बेहद परेशान किया गया है और उसे उसके इस रूप में बदलने के लिए मजबूर किया हुआ है. कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म के एक्शन सीन्स से लेकर फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन तक इसके ग्लोबल अपील को बढ़ावा देते हैं. यह एक फीमेल लेड एक्शन फिल्म है और यह बात इसे कुछ खास इंडियन फिल्मों की लिस्ट में शामिल करती है.

Featured Video Of The Day
PM Modi ने Rahul के होश उड़ा दिए? Modi Gen-Z संवाद
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Taapsee Pannu
Gandhari
Netflix