कंगाली में इस डायरेक्टर ने सुष्मिता सेन को किया डेट, बोले- जहर खाने को भी नहीं थे पैसे

विक्रम और सुष्मिता 1996 में आई साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'दस्तक' के दौरान दोनों नजदीक आए. यह सुष्मिता की पहली फिल्म थी, जिसमें विक्रम भट्ट, डायरेक्टर महेश भट्ट को असिस्ट कर रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस डायरेक्टर ने सुष्मिता सेन को किया डेट
नई दिल्ली:

विक्रम भट्ट ने हाल ही में अपने करियर की शुरुआत में आई आर्थिक मुश्किलों के बारे में बात की. उन दिनों को याद करते हुए फिल्ममेकर ने कहा कि एक समय ऐसा भी था, जब बॉलीवुड के कुछ बड़े नामों के साथ काम करने के बावजूद उनके पास पैसे नहीं थे. उन्हीं दिनों उन्होंने साथ ही उन्होंने सुष्मिता सेन को डेट किया था. सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते और उस दौरान हुई आर्थिक परेशानियों के बारे में बात की. फिल्ममेकर ने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट्स को डायरेक्ट करने और हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ काम करने के बाद भी उनके पास पैसे नहीं होते थे.

 'दस्तक'  के दौरान आए थे करीब

विक्रम और सुष्मिता साथ काम करने के दौरान करीब आए थे. 1996 में आई साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'दस्तक' के दौरान दोनों नजदीक आए. यह सुष्मिता की पहली फिल्म थी, जिसमें विक्रम भट्ट, डायरेक्टर महेश भट्ट को असिस्ट कर रहे थे. उन्होंने बताया कि कई बार उनके पास छोटी-छोटी चीजें खरीदने के लिए भी पैसे नहीं होते थे. उन्होंने जिक्र किया कि उनके पास म्यूजिक CD खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे.

यह भी पढ़ें-  Peddi Box Office Collection Day 4: कंट्रोवर्सी के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर पेड्डी का जलवा कायम, जानें चौथे दिन कितनी हुई कमाई

बता दें कि कुछ दिनों पहले बिजनेसमैन ललित मोदी ने भी एक्ट्रेस के बारे में कुछ ऐसी ही बात कही थी. उन्होंने अपने और सुष्मिता सेन के रिश्ते को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच उनका बचाव किया था. ललित ने कहा था कि बाहर घूमने-फिरने के दौरान अक्सर सुष्मिता ही खर्च उठाती थीं. विक्रम ने भी कहा कि सुष्मिता के साथ उनका अनुभव भी कुछ ऐसा ही था. उन्होंने कहा, "मैं एक स्ट्रगलिंग डायरेक्टर था. मेरे पास जहर खाने के भी पैसे नहीं थे. मैं आमिर खान को डायरेक्ट कर रहा था और मिस यूनिवर्स को डेट कर रहा था, लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे. मैं कंगाल था. मुझे याद है कि मेरे पास CD खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे. मैंने फकीरों जैसी जिंदगी जी है."

Advertisement

यह भी पढ़ें- The Pyramid Scheme:'स्कीम या स्कैम', 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं शिकार, हर एपिसोड के साथ बढ़ता है सस्पेंस

सुष्मिता सेन के बाद अमीषा पटेल को किया डेट

सुष्मिता सेन के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद विक्रम भट्ट ने एक्ट्रेस अमीषा पटेल को डेट किया. 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' फिल्म में साथ काम करने के बाद वे 2002 से 2007 तक रिलेशनशिप में रहे. आगे उन्होंने कहा कि भले ही उनका रिश्ता लंबा नहीं चला, लेकिन उनकी फिल्में दर्शकों को हमेशा याद रहीं.

 

Advertisement
Featured Video Of The Day
इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, इस्फहान, तबरीज और तेहरान में बमबारी