2000 में किया बड़े बैनर से डेब्यू, रातोंरात बने स्टार फिर इंडस्ट्री से हुए साफ हुए ये 5 जाने-माने नाम

आज हम ऐसे सितारों की बात कर रहे हैं, जो 2000 के दशक में फिल्मों में आए और रातों रात स्टार बन गए. लेकिन फिर ना जाने कहां गुम हो गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंडस्ट्री से गायब हुए 2000 के ये चमकते सितारे

बॉलीवुड में एक्टर्स का आना-जाना लगा रहता है. कुछ लोग यहां लंबा संघर्ष करते हैं और सफलता पाते हैं, तो वहीं कुछ आते ही छा जाते हैं, लेकिन फिर जल्द ही इनकी चमक धीमी पड़ जाती है. आज हम ऐसे ही सितारों की बात कर रहे हैं, जो 2000 के दशक में फिल्मों में आए और रातों रात स्टार बन गए. लेकिन फिर ना जाने कहां गुम हो गए. आज ये स्टार्स कहीं नजर नहीं आते. इनके फैंस अब भी इनकी वापसी की उम्मीद करते हैं. 2000 के दशक में बॉलीवुड में कई एक्टर्स ने एंट्री ली. इसमें शाइनी आहूजा, रिमी सेन और उदय चोपड़ा और तुषार कपूर जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं. इन एक्टर्स ने जल्द ही अपनी पहचान भी बना ली लेकिन फिल्म कुछ ही सालों में बॉलीवुड से गायब भी हो गए. 

रिमी सेन

एक्ट्रेस रिमी सेन को 2003 में प्रियदर्शन की हिट कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' से बड़ा ब्रेक मिला था और उन्हें इस फिल्म से पहचान भी मिली. इसके बाद उन्होंने 'धूम', 'फिर हेरा फेरी' और 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' जैसी फिल्में भी उन्होंने की, जो सफल रहीं. लेकिन धीरे-धीरे उन्हें काम मिलना कम हो गया और वह भारत छोड़ दुबई में सेटल हो गईं. अब रिमी रियल स्टेट एजेंट की तरह काम करती हैं.

उदय चोपड़ा

धूम, मोहब्बतें और मेरे यार की शादी है जैसी फिल्मों से मशहूर हुए उदय चोपड़ा को जितनी तेजी से शोहरत मिली उतनी ही जल्दी वह गुम भी हो गए. अब वह फिल्म प्रोडक्शन में हाथ आजमा रहे हैं. दिग्गज फिल्म मेकर यश चोपड़ा के बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई होने के बावजूद वो उनकी तरह बड़ा नाम नहीं बन पाए.

शाइनी आहूजा

गैंगस्टर और वो लम्हें जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाले शाइनी में लोगों को स्पार्क नजर आता था. उनके काम को पसंद भी किया गया लेकिन कानूनी मामलों की वजह से उनका करियर डूब गया. शाइनी के घर काम करने वाली मेड ने उनपर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया और कोट कचहरी के चक्कर में उनका करियर प्रभावित हुआ.

Advertisement

तुषार कपूर

Photo Credit: Instagram

सुपरस्टार जितेंद्र के बेटे और टीवी क्वीन एकता कपूर के भाई तुषार कपूर ने सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल' से अपनी पहचान बनाई. इस फ्रेंचाइजी की कई फिल्मों में वह दिखे. लेकिन उन्हें कोई बड़ी सोलो हिट फिल्म नहीं मिली. अब वह 'तुषार एंटरटेनमेंट हाउस' के जरिए फिल्म प्रोडक्शन में हाथ आजमा रहे हैं. इस बैनर ने 2020 की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी' से बनाई थी.

शमिता शेट्टी

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता ने शाहरुख खान की फिल्म मोहब्बतें से फिल्मों में डेब्यू किया था. लेकिन इसके बाद वह इक्का-दुक्का फिल्मों में ही नजर आईं. वह 'बिग बॉस ओटीटी' और फिर 'बिग बॉस 15' में नजर आईं और सुर्खियां भी बटोरी लेकिन फिल्मों में दोबारा वापसी नहीं कर पाई हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Patriot Teaser: 140 करोड़ की 'पेट्रियट' का धमाका, ममूटी-मोहनलाल की जोड़ी ने टीजर से ही जीता फैंस का दिल

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के कब्जे में Trump का पायलट? | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Attack On US
Topics mentioned in this article