The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1: कुछ ही घंटे में द केरल स्टोरी 2 ने छापे इतने करोड़, पहले दिन कमाए इतने रुपये

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1: विवादास्पद फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोस बियॉन्ड' ने आज यानी 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1: कुछ ही घंटे में द केरल स्टोरी 2 ने छापे इतने करोड़

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1: विवादास्पद फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोस बियॉन्ड' ने आज यानी 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की है. यह फिल्म 2023 में आई पहली कड़ी 'द केरल स्टोरी' की सीक्वल है, जो काफी चर्चा में रही थी और अच्छा बिजनेस भी किया था. द केरल स्टोरी 2 की रिलीज पर कोर्ट ने रोक लगाई हुई थी, जो शुक्रवार शाम को हटी. ऐसे में फिल्म के शो शाम के समय शुरू हुए, जिसके चलते द केरल स्टोरी 2 का नुकसान उठाना पड़ा.

ये भी पढ़ें: द केरल स्टोरी 2 की रिलीज का रास्ता साफ, मेकर्स बोले- फिल्म किसी राज्य या समुदाय के खिलाफ नहीं

द केरल स्टोरी 2 का कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, शुरुआती आंकड़ों में फिल्म ने पहले दिन 1.6 से 1.8 करोड़ तक की कमाई की है. हालांकि यह अभी अनुमानित आंकड़े हैं. यह शुरुआत द केरल स्टोरी से कम है, जहां पहली फिल्म ने पहले दिन करीब 6-8 करोड़ का कारोबार किया था. हालांकि, द केरल स्टोरी 2 का बजट करीब 30 करोड़ बताया जा रहा है, इसलिए अगर यह अच्छा प्रदर्शन जारी रखती है तो सुरक्षित जोन में आ सकती है. द केरल स्टोरी 2 से जुड़े विवाद भी कम नहीं हैं. रिलीज से ठीक एक दिन पहले केरल हाई कोर्ट ने सीबीएफसी की तरफ से सर्टिफिकेट देने पर सवाल उठाते हुए रिलीज पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी थी. 

डिवीजन बेंच ने हटाया स्टे

कोर्ट ने कहा कि फिल्म से सार्वजनिक व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द को खतरा हो सकता है. लेकिन बाद में हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस स्टे को हटा दिया और फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी. इस फैसले से निर्माताओं को बड़ी राहत मिली, क्योंकि रुकावट से उन्हें भारी नुकसान हो सकता था.फिल्म में मुख्य किरदारों में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. यह कहानी तीन युवतियों के जीवन पर आधारित है, जिसमें धोखे से शादी और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दों को दिखाया गया है. पहले हिस्से की तरह ही यह फिल्म भी काफी बहस छेड़ रही है. कुछ लोग इसे सामाजिक बुराई पर आधारित बताते हैं, तो कुछ इसे प्रोपगैंडा कह रहे हैं.

Featured Video Of The Day
Delhi Liquor Case: बरी होते ही रो पड़े Arvind Kejriwal, जानिए क्या कुछ कहा? | Breaking News