90 के दौर में भारत में हुए आर्थिक मंदी के बारे में एक्ट्रेस को नहीं था पता, कहा- ऐसी ही फिल्में बननी चाहिए

एक्ट्रेस अदा शर्मा ने फिल्म गवर्नर के बारे में कहा कि 90 के दौर में आर्थिक मंदी हुई, इस बारे में मुझे पता नहीं था. बॉलीवुड में ऐसी फिल्में बनना चाहिए, जिसके बारे में लोगों को पता ना हो.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अदा शर्मा
NDTV

फिल्म गवर्नर बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म साल 1991 में भारत में आई आर्थिक मंदी पर आधारित है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ अदा शर्मा भी नजर आई हैं. अदा शर्मा इससे पहले फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर सुर्खियों में आई थीं. इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद एक्ट्रेस का बॉलीवुड करियर तेजी के आगे बढ़ा. हाल ही में अदा ने NDTV से बात की और अपने किरदार और फिल्म को लेकर काफी कुछ कहा.

गवर्नर में काम का अनुभव

जब अदा से पूछा कि आप विपुल शाह की लगभग 4-5 फिल्मों में आ चुकी हैं, यह समझें कि विपुल शाह की आप पसंदीदा एक्ट्रेस बन चुकी है? इस बात पर अदा ने कहा, 'विपुल सर ने मुझे केरला स्टोरी दी थी, जिसमें मैं ही ऑल ओवर थी. मैं वर्ल्ड में कितने काफी लोगों की फेवरेट एक्ट्रेस बन गयी हूं. मैं उनका दिल से बहुत शुक्रगुजार हूं. 'गवर्नर' में मेरा स्पेशल अपीयरेंस जैसा रोल है, लेकिन बहुत ही इंटरेस्टिंग किरदार है. मेरा एक जर्नलिस्ट का कैरेक्टर है. जिन्होंने भी अब तक फिल्म देखी है, उनके रिस्पॉन्स से मैं बहुत खुश हूं. ऐसी कहानियां बननी चाहिए क्योंकि लोगों को पता भी नहीं होता है. मुझे भी नहीं पता था कि 1990 के दौर में ये हुआ था. ऐसी फिल्मों से लोगों को इतनी सारी जानकारियां मिल जाती हैं. 'गवर्नर' में मनोज बाजपेयी के साथ काम करने का एक्सपीरियंस बहुत ही अच्छा था. वह अपने कैरेक्टर पर मेंटली और फिजिकली बहुत मेहनत करते हैं.'

अदा की फिल्मों के बारे में

अदा ने आगे कहा, मैं फिल्म में जर्नलिस्ट बनी हूं, जो एक एक्सक्लूसिव स्कूप के पीछे भाग रही है. उसे कैसे भी करके एक कोई एक्सक्लूसिव स्कूप चाहिए. मैंने देखा कि जर्नलिस्ट्स की लाइफ कैसे होती है और अगर आप ब्रेकिंग न्यूज नहीं करो तो कोई और कर देता है. मैं एक बायोपिक फिल्म कर रही हूं, जिसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं. मैं दो एक्शन फिल्म भी कर रही हूं, एक बाइलिंगुअल फिल्म कर रही हूं, जिसमें मैं देवी का किरदार निभा रही हूं. एक सुपरहीरो फिल्म कर रही हूं, जिसका नाम सुपर वेली है. वेली मतलब जो एकदम लेजी सुपरहीरो है. मैं चाहता हूं कि पहले प्रोजेक्ट आएं, रिलीज डेट लॉक हो और फिर मैं प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करूं. फिर बहुत मजा आता है, जैसे केरला स्टोरी में किया. जैसे गवर्नर के बारे में भी किसी को नहीं बताया. सनफ्लावर टू के बारे में भी किसी को नहीं बताया था. 

Featured Video Of The Day
Stock Market क्रैश हुआ, Trump के इस एक बयान से दहल उठे निवेशक, SENSEX 1800 अंक टूटा
Topics mentioned in this article
Bollywood News
Entetainment
Adah Sharma