एक्टर से CM बने थलपति विजय की बेटी की 7 तस्वीरें, लाइमलाइट से दूर करती हैं ये काम

Thalapathy Vijay Daughter Divya Saasha Photos : विजय की बेटी दिव्या साशा, भारत के सबसे जाने-माने फिल्मी परिवारों में से एक से संबंध रखने के बावजूद, लाइमलाइट से काफी हद तक दूर रहती हैं. हालांकि दिव्या अपनी लाइफस्टाइल, एजुकेशन और कभी-कभी पब्लिक अपीयरेंस की वजह से चर्चा में आ जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक्टर से CM बने थलपति विजय की बेटी की 7 तस्वीरें
नई दिल्ली:

Thalapathy Vijay Daughter Divya Saasha Photos : तमिल सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय इन दिनों 2026 चुनाव में अपनी शानदार जीत की वजह से चर्चा में हैं. विजय, सुर्खियों में बने हुए हैं और इस बीच लोग उनकी फैमिली और बच्चों के बारे में लगातार सर्च कर रहे हैं. आज हम विजय की बेटी दिव्या साशा के में बात करने वाले हैं. विजय की बेटी दिव्या साशा, भारत के सबसे जाने-माने फिल्मी परिवारों में से एक से संबंध रखने के बावजूद, लाइमलाइट से काफी हद तक दूर रहती हैं. हालांकि दिव्या अपनी लाइफस्टाइल, एजुकेशन और कभी-कभी पब्लिक अपीयरेंस की वजह से चर्चा में आ जाती है. आइए जानते हैं कि दिव्या क्या करती हैं.

दिव्या साशा, थलपति विजय और संगीता सोरनालिंगम की बेटी हैं. वह अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं. दिव्या का जन्म 9 सितंबर, 2005 को हुआ था यानी दिव्या अब 25 साल की हैं. दिव्या अपने पिता की फिल्म 'थेरी' में एक छोटा सा रोल कर चर्चा में आ गई थीं. भले ही उनका स्क्रीन टाइम कम था लेकिन उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई.

यह भी पढ़ें - जब संजय दत्त की डेब्यू फिल्म के सेट पर गुस्सा हो गए थे पापा सुनील दत्त, सबके सामने लगा दी थी क्लास, वजह कर देगी हैरान

दिव्या का जन्म एक ऐसे परिवार में हुए जहां हिंदू और ईसाई दोनों धर्म को माना जाता है. ऐसे में वो इन दोनों ही धर्मों में आस्था रखती हैं. दिव्या के पिता, विजय ईसाई धर्म को मानते हैं, जबकि उनकी मां हिंदू धर्म का पालन करती हैं.

Advertisement

दिव्या का एक बड़ा भाई भी है. उनका नाम जेसन संजय, जो एक उभरते हुए फिल्ममेकर हैं.

अनुमानों के अनुसार दिव्या का कुल नेटवर्थ लगभग ₹2 करोड़ (परिवार से जुड़ी संपत्ति) है.

फिल्म थेरी में दिव्या के कैमियो रोल ने उन्हें शुरुआती पहचान दिलाई, हालांकि वह अभी भी बेहद साधारण लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं.

सोशल मीडिया पर दिव्या के अकाउंट तो हैं लेकिन वह पर्सनल हैं. इसके अलावा उनके नाम से कुछ फैन पेज आपको दिखाई देंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें - जाह्नवी कपूर की बड़ी बहन की 9 खूबसूरत तस्वीरें, एक्टिंग से दूर इस फील्ड में बना रही हैं करियर, अर्जुन की बहन की 5वीं फोटो देख कहेंगे- अप्सरा

हाल ही में, कुछ स्क्रीनशॉट्स ऑनलाइन सर्कुलेट हुए जिनमें यह दावा किया गया था कि विजय थलापति की बेटी, दिव्या साशा, उनकी राजनीतिक पार्टी TVK का समर्थन कर रही हैं. जल्द ही, उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज के स्क्रीनशॉट्स वायरल हो गए. इनमें से एक स्टोरी में थलापति विजय का एक क्लिप था, जिसके साथ उनकी आने वाली फिल्म 'जना नायकन' का गाना 'चेल्ला मगले' चल रहा था. जैसे ही इन IG स्टोरीज के स्क्रीनशॉट्स वायरल हुए, कई लोगों ने यह मान लिया कि तलाक के विवाद के बीच दिव्या ने सार्वजनिक तौर पर विजय का समर्थन किया है.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Violence | Bulldozer Action | गरजा बुलडोजर भड़कीं Mamata | UP News