तमिलनाडु के CM विजय को मिला खास तोहफा, विराट कोहली से जुड़ा है खास कनेक्शन, देखें तस्वीरें

तामिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद से थलपति विजय को लगातार तोहफे मिल रहे हैं. हर कोई उन्हें अपनी तरफ से खास तोहफे दे रहे हैं. अब विजय अपने नए तोहफे को लेकर चर्चा में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तमिलनाडु के CM विजय को मिला खास तोहफा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और मशहूर अभिनेता जोसेफ विजय ने शुक्रवार को एक खास तोहफा पाया, जिसे देखकर उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. एमआरएफ कंपनी की टीम ने उन्हें भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली के हस्ताक्षर वाला क्रिकेट बल्ला गिफ्ट किया. विजय ने इस बल्ले को हाथ में लेकर फोटो खिंचवाई और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. एमआरएफ कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर केएम माम्मेन, अरुण माम्मेन और राहुल माम्मेन मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने राज्य में कंपनी के कामकाज पर चर्चा की. मीटिंग के दौरान कंपनी की तरफ से विजय को यह खास बल्ला भेंट किया गया. 

ये भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा की Inspector Avinash 2 पर पुलिसवालों का जबरदस्त रिएक्शन, डायरेक्टर को आने लगे कॉल

तस्वीरों में विजय को सफेद सूट में देखा जा सकता है. उनके कंधे पर अंगवस्त्रम था. वे बल्ला हाथ में पकड़े हुए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. यह बल्ला सिर्फ एक खेल का सामान नहीं, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत खास है क्योंकि इसमें किंग कोहली के दस्तखत हैं.

विजय को हाल ही में कई खास तोहफे मिले हैं. कुछ दिन पहले फिल्मकार वेंकट प्रभु ने उन्हें फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की नंबर प्लेट का फ्रेम्ड वर्शन गिफ्ट किया था. उस नंबर प्लेट पर लिखा था - TN 07 CM 2026, जो उनकी जीत की भविष्यवाणी करता था.

Advertisement

सिनेमा से राजनीति तक का सफर

जोसेफ विजय का जन्म एक फिल्ममेकर परिवार में हुआ. उनके पिता एसए चंद्रशेखर भी डायरेक्टर हैं. विजय ने बचपन में ही 1984 में 'वेट्री' फिल्म से काम शुरू किया. 1992 में 'नालैया थेरपू' से बतौर हीरो डेब्यू किया. 

1996 में आई फिल्मों 'कोयंबटूर मप्पिल्लई' और 'पूवे उनक्काग' से उन्हें बड़ी सफलता मिली. इसके बाद वे तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में शुमार हो गए. लंबे समय तक फिल्मों में काम करने के बाद 2024 में उन्होंने अपनी पार्टी तमिलागा वेट्री कझगम (TVK) बनाई और राजनीति में कदम रखा. 

Advertisement

2026 के चुनाव में विजय ने बड़ी जीत हासिल की और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए. फिल्मों से पूरी तरह अलग होने से पहले उन्होंने 'जना नायगन' फिल्म साइन की थी, लेकिन वह फिल्म अभी रिलीज नहीं हो पाई है.

विजय क्रिकेट के भी बड़े शौकीन हैं. विराट कोहली का साइन वाला बल्ला पाकर वे काफी उत्साहित नजर आए. यह तोहफा न सिर्फ उनके लिए यादगार है, बल्कि उनके क्रिकेट प्रेम को भी दर्शाता है.

फैंस इस खबर पर काफी खुश हैं. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि मुख्यमंत्री के रूप में विजय को ऐसे ही प्यार और सम्मान मिलता रहे. एमआरएफ जैसी बड़ी कंपनी का यह जेस्चर राज्य में निवेश और खेल को बढ़ावा देने का संदेश भी देता है.

Featured Video Of The Day
अयोध्या चढ़ावा मामले में विनय कटियार का बड़ा खुलासा? PM मोदी से बातचीत का दावा
Topics mentioned in this article
Joseph Vijay
Thalapathy Vijay
Chief Minister Vijay
Virat Kohli
Tamil Nadu Chief Minister Vijay