Suryaa Teaser: देश के मेडिकल सिस्टम के खिलाफ लड़ेंगे सनी देओल, रिलीज हुआ सूर्या का धमाकेदार टीजर

Suryaa Teaser: 19 अक्टूबर को सनी देओल अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं. इन सबके बीच दिग्गज एक्टर ने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास गिफ्ट दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Suryaa Teaser: देश के मेडिकल सिस्टम के खिलाफ लड़ेंगे सनी देओल
NDTV

Suryaa Teaser: 19 अक्टूबर को सनी देओल अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं. इन सबके बीच दिग्गज एक्टर ने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास गिफ्ट दिया है. बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल एक बार फिर से पर्दे पर एक्शन करने के लिए तैयार हैं. सनी देओल ने अपनी नई फिल्म सूर्या का टीजर रिलीज कर दिया है. जिसमें वह एक्शन करते दिख रहे हैं. यह इस साल की उनकी दूसरी फिल्म है, जिसमें सनी देओल का एक्शन देखने को मिलेगा. 

मेडिकल सिस्टम के खिलाफ सनी देओल की जंग

सूर्या के टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि सनी देओल इस बार देख के मेडिकल सिस्टम के खिलाफ लड़ते हुए दिखाई देंगे. सूर्या के टीजर में सनी देओल एक बार फिर अपने गुस्सैल अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म में वह उस सिस्टम से लड़ते दिखते हैं, जिसमें मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ डॉक्टर पैसे कमाते हैं. 

सूर्या टीजर की शुरुआत सनी की आवाज से होती है. वह कहते हैं कि डॉक्टर को भगवान माना जाता है, लेकिन सिस्टम ने उनका भरोसा तोड़ दिया है. कुछ डॉक्टर मरीजों की कमजोरी का गलत इस्तेमाल कर पैसा कमाने की कोशिश करते हैं.

मलयालम फिल्म की रीमेक सूर्या

टीजर में सनी देओल को हर फिल्मों के तरह इस बार भी न्याय की लड़ाई लड़ते हुए दिखाया गया है. फिल्म सूर्या को दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट ने प्रोड्यूस किया है. जबकि फिल्म के निर्देशक एम. पद्मकुमार हैं. फिल्म सूर्या 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म मलयालम क्राइम थ्रिलर जोसेफ का हिंदी रीमेक है. सूर्या में सनी देओल एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म में सनी देओल के साथ रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, टीनू आनंद, मनीष वाधवा, जीशु सेनगुप्ता, तनुश्री चक्रवर्ती, विरती वघानी, सिद्धार्थ शर्मा, रोहित तिवारी, अनूप त्रिवेदी, खालिद सिद्दीकी, स्वर्गीय पंकज धीर और बीना काक जैसे कलाकार दिखाई देने वाली हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | रणबीर कपूर की 'रामायणम्' में दो राम? हिंदी ट्रेलर में भगवान, इंग्लिश ट्रेलर में सिर्फ इंसान!

Featured Video Of The Day
Video: दिल्ली में जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा
Topics mentioned in this article
Sunny Deol
Suryaa
Suryaa Movie
Suryaa Sunny Deol Movie
Suryaa Teaser Review

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं