सनी लियोनी की बेटी 10 साल की उम्र में बनी मां-बाप का सहारा, शुरू किया खुद का बिजनेस, बेटों को हो रही कमाऊ बहन से जलन?

सनी और उनके पति, डेनियल वेबर, 2017 में निशा के माता-पिता बने. उन्होंने उसे महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया था. इसके कुछ समय बाद उनके बेटे नूह और अशर सरोगेसी से पैदा हुए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सनी लियोनी की बेटी 10 साल की उम्र में बनी बिजनेसवुमेन
Social Media
नई दिल्ली:

फराह खान अपने व्लॉग्स के जरिए कई सेलेब्स से मुलाकात करवाती हैं और दिल की बातें भी शेयर करती हैं. इस कड़ी में हमें सेलेब्स को करीब से जानने का मौका मिलता है और साथ ही देखने को मिलते हैं उनकी कुकिंग के जौहर. हाल में फराह खान ने सनी लियोनी के साथ अपना व्लॉग बनाया. इसके लिए फराह खान, सनी लियोनी के मुंबई वाले घर गईं. बातचीत के दौरान, सनी ने बताया कि उनकी 10 साल की बेटी निशा ने एक इन्वेंशन किया है और उसे पेटेंट भी करवाया है. इसे ‘बू बॉक्स' कहते हैं जो एक 2-इन-1 टिशू होल्डर है जिसमें एक मिनी ट्रैश बिन लगा होता है.

यह इन्वेंशन कैसे हुआ?

अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए, जिसे उन्होंने कुछ साल पहले गोद लिया था, सनी ने गर्व से कहा, “वह बहुत इंटेलिजेंट है. वह बहुत ब्राइट है. मैं आपको कुछ ऐसा दिखाऊंगी जो उसने इन्वेंट किया है. यह पेटेंटेड है. उसने इसे शुरू से आखिर तक तैयार किया है.” फराह ने मजाक में कहा, “मैं घर वापस जाकर अपने बच्चों को सुनाउंगी!”

फिर सनी ने फराह को दिखाया कि ‘बू बॉक्स' कैसा दिखता है. यह एक टिशू डिस्पेंसर और एक छोटे, बिल्ट-इन वेस्ट बिन का कॉम्बिनेशन है. यह मददगार है क्योंकि टिशू इस्तेमाल करने के बाद अक्सर लोग डस्टबिन देखने लगते हैं. ऐसे में यह काफी अलग है और इसे सोच समझकर बनाया गया है. 

यह भी पढ़ें: 'मैंने दिल को बाजार नहीं बनाया...' पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने पति पर उछाला कीचड़, इशारों-इशारों में कसा तंज

Advertisement

सनी ने आगे कहा, “ये एक प्रोटोटाइप है. इसे बू बॉक्स कहते हैं. मुंबई के ज्यादातर बच्चों की तरह उसे भी धूल की वजह से एलर्जी है. मैं हर जगह टिशू पड़े देखती थी और उससे कहती थी, ‘इतना आलसी मत बनो, टिशू उठाओ और कूड़ेदान में डाल दो.' उसे हर दिन यह दिक्कत होती थी. फिर एक दिन जब मैं घर आई, तो उसने टेप से टिशू बॉक्स में एक डिस्पोजेबल कप चिपका दिया था. जब मैंने इसे देखा, तो मुझे लगा कि यह बहुत दिलचस्प और मजेदार है… मेरे बेटों को अब जलन हो रही है कि निशा के पास बहुत सारा पैसा होगा और उन्हें हमेशा उससे मांगना पड़ेगा. वह 10 साल की उम्र में ही पैसे कमा रही है!”

यह भी पढ़ें: दुबई में फंसी सिंगर की 6 साल की बेटी का दिल चीरने वाला मैसेज, पापा आप परेशान मत हो कुछ हुआ तो मैं...

Advertisement

सनी और उनके पति, डेनियल वेबर, 2017 में निशा के माता-पिता बने. उन्होंने उसे महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया था. इसके कुछ समय बाद उनके बेटे नूह और अशर सरोगेसी से पैदा हुए. वर्क फ्रंट पर बात करें तो सनी आखिरी बार फिल्म केनेडी में दिखी थीं. नियो-नोयर क्राइम थ्रिलर फिल्म को अनुराग कश्यप ने लिखा और डायरेक्ट किया था और इसमें राहुल भट भी थे. यह Zee5 पर देखने के लिए अवेलेबल है.

Featured Video Of The Day
डिवाइडर से टकराते ही धमाके से जल उठा टैंकर, कौशांबी हादसे का ये CCTV डरा देगा
Topics mentioned in this article
Boo Box
Tissue Dispenser
Waste Bin
Sunny Leone
Nisha Invention
Sunny Leone News
Sunny Leone Age
Sunny Leone Instagram
Sunny Leone Husband
Sunny Leone Kids
Sunny Leone Son
Sunny Leone Daughter Nisha
Sunny Leone Photos
Sunny Leone Net Worth