सनी देओल की पत्नी की 10 तस्वीरें, बॉलीवुड हसीनाओं को छोड़ लिंडा महल से की शादी, लंदन के शाही परिवार से हैं कनेक्शन

Sunny Deol Wife 10 Photos: पूजा देओल का जन्म लंदन में हुआ था. उनके पिता, कृष्ण देव महल, भारतीय मूल के थे और UK में बस गए थे. वहीं उनकी मां, जून सारा महल, ब्रिटिश हैं और कहा जाता है कि उनका ताल्लुक शाही खानदान से है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Sunny Deol Wife 10 Photos: सनी देओल की पत्नी की 10 तस्वीरें
नई दिल्ली:

Sunny Deol Wife 10 Photos: सनी देओल ने अमृता देओल के साथ अपनी पहली फिल्म की थी, इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री की सभी बड़ी एक्ट्रेसेस के साथ काम किया. लेकिन जब बात प्यार और शादी की हुई तो सनी को बॉलीवुड की कोई एक्ट्रेस नहीं बल्कि लंदन में जन्मीं एक सीधी सादी लड़की पसंद आई, जिसका नाता शाही परिवार से है. लंदन में रहने वाली लिंडा से सनी को कच्ची उम्र में ही प्यार हो गया था. करियर शुरू करते ही उन्होंने लिंडा से शादी कर ली. शादी के बाद लिंडा, पूजा देओल के नाम से जानी जाने लगीं...

पूजा देओल का जन्म 21 सितंबर, 1957 को लंदन में हुआ था. उनके पिता, कृष्ण देव महल, भारतीय मूल के थे और UK में बस गए थे. वहीं उनकी मां, जून सारा महल, ब्रिटिश हैं और कहा जाता है कि उनका ताल्लुक शाही खानदान से है.

शादी को रखा गया था सीक्रेट

सनी देओल, जिन्होंने 1983 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बेताब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और 1984 में पूजा से शादी की.

यह शादी लंदन में एक निजी समारोह में हुई थी. उस समय, सनी एक उभरते हुए सितारे थे, और कहा जाता है कि प्रोड्यूसर्स को डर था कि उनकी शादी की खबर से एक 'रोमांटिक हीरो' के तौर पर उनकी इमेज पर बुरा असर पड़ सकता है. यह राज तब तक राज ही रहा, जब तक लंदन की एक मैगजीन में शादी की तस्वीरें छप नहीं गईं.

Advertisement

खूबसूरती में पूजा किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. शुरुआती दिनों की उनकी तस्वीरें देख आप उनकी सुंदरता से मोहित हो जाएंगे.

 यह भी पढ़ें- यह एक्टर था भोजपुरी सिनेमा का जन्मदाता, बनाई ऐसी फिल्म बैलगाड़ियों में भर कर थिएटर जाते थे लोग, अंग्रेजों से ली टक्कर, मिली मौत

Advertisement

पूजा देओल ने कभी भी लाइमलाइट में आने की कोशिश नहीं की. फिर भी, उन्होंने अपने ही अंदाज में फिल्म इंडस्ट्री में अपना योगदान दिया है.

पूजा ने सनी देओल की फिल्म 'हिम्मत' (1996) में एक छोटा सा रोल किया था और बाद में 'यमला पगला दीवाना 2' (2013) की कहानी लिखी थ. यह एक कॉमेडी फिल्म थी जिसमें सनी, बॉबी देओल और धर्मेंद्र ने काम किया था.

पूजा अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती है. कुछ साल पहले, पूजा ने अपने बेटे राजवीर देओल की फिल्म 'दोनो' के प्रीमियर के दौरान एक इंटरव्यू के दौरान मीडिया से बातचीत की थी. ये मीडिया से उनकी एकमात्र बातचीत थी.

यह भी पढ़ें - जब आशा भोसले और किशोर कुमार की आवाज सुन भड़क गया था म्यूजिक डायरेक्टर, निकलवा दिया था स्टूडियो से बाहर 

राजवीर की तारीफ करते हुए उन्होंने 'बॉलीवुड नाउ' से कहा, "मुझे लगता है कि उन सभी ने बहुत अच्छा काम किया है. वे बहुत सहज हैं, और मुझे लगता है कि पहली फिल्म में ऐसा करना वाकई कमाल की बात है."

Advertisement

सनी देओल और पूजा देओल के दो बेटे हैं, करण और राजवीर देओल...

Featured Video Of The Day
खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगे मुजतबा?
Topics mentioned in this article
Pooja Deol
Sunny Deol Wife
Sunny Deol Wife Name
Sunny Deol Wife Net Worth