'बॉर्डर 2' की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ के बाद रणबीर कपूर की रामायण में छाएंगे सनी देओल, हनुमान के रोल पर मेकर्स का बड़ा फैसला

रामायण में सनी देओल के हनुमान किरदार को पहले से कहीं ज्यादा अहम बना दिया गया है. अब हनुमान को राम और सीता के बीच की पोजिशन मिली है. साथ ही रामायण 2 में सनी देओल के लिए खास हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स भी जोड़े गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ के बाद रणबीर कपूर की रामायण में भी छाएंगे सनी देओल

बॉलीवुड में सितारे अक्सर ब्रेक के बाद कमबैक करते हैं. फिर किस्मत की बात है कि उनका कमबैक कितना कामयाब होगा. इस मामले में सनी देओल ने कमबैक करने वाले हर सितारे को पछाड़ दिया है. फिर चाहें उनके भाई बॉबी देओल हों या फिर अक्षय खन्ना. अपनी वापसी के साथ ही सनी देओल लगातार बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रहे हैं. उनकी गदर 2, जाट के बाद बॉर्डर 2 भी यही साबित कर रही है कि लोग उनके एग्रेशन को एप्रिशिएट कर रहे हैं. जिसका असर नितिश तिवारी की रामायण पर भी पड़ने वाला है. खबर है कि अब रामायाण मूवी में सनी देओल को ज्यादा स्पेस मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection Day 11: कबीर सिंह और टाइगर 3 से आगे निकली सनी देओल की बॉर्डर 2, 11वें दिन भी बम्पर कलेक्शन

ऑलवेज बॉलीवुड नाम के ट्विटर हैंडल ये दावा किया है कि अब नितिश तिवारी की रामायण में हनुमान का किरदार बेहद अहम होने जा रहा है. शुरुआत में रामायण की स्क्रिप्ट में हनुमान को चौथा सबसे महत्वपूर्ण किरदार माना गया था. यानी राम, सीता और लक्ष्मण के बाद हनुमान का स्थान था. लेकिन अब हालिया बदलावों के बाद हनुमान को सीधे राम और सीता के बीच की अहम पोजीशन दी गई है. इसका मतलब साफ है कि कहानी में हनुमान की मौजूदगी और उनका प्रभाव पहले से कहीं ज्यादा नजर आएगा. मेकर्स का मानना है कि सनी देओल की स्क्रीन प्रेजेंस, उनकी आवाज और उनकी पर्सनैलिटी हनुमान जैसे शक्तिशाली किरदार के लिए बिल्कुल परफेक्ट है. यही वजह है कि किरदार को और मजबूत किया गया है.

रामायण 2 में दिखेगा सनी देओल का फुल एक्शन अवतार

खास बात ये भी है कि रामायण 2 में सनी देओल को कुछ हाई कैलिबर एक्शन सीन्स दिए गए हैं. जो पहले स्क्रिप्ट में थे ही नहीं. ये एक्शन सीक्वेंस खास तौर पर उनके लिए डिजाइन किए गए हैं. ताकि हनुमान की ताकत, वीरता और जोश बड़े पर्दे पर पूरी शान से दिख सके. इस बात से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सीन फिल्म के बड़े हाइलाइट्स में से होंगे और सनी देओल के फैंस को उनका वही दमदार अवतार देखने को मिलेगा. जिसके लिए वो जाने जाते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
अमेरिका-ईरान जंग से तेल-गैस बाजार में उबाल, महंगाई की बढ़ी आशंका
Topics mentioned in this article
Sunny Deol
Ramayana
Ramayana Film
Ranbir Kapoor
Ranbir Kapoor Ramayana