सनी देओल की वो फिल्म जो 6 साल तक नहीं हो पाई थी सिनेमाघरों में रिलीज, भरपूर गालियों की वजह से लग गया था बैन

गालियों और धार्मिक विवादों की वजह से सनी देओल की एक फिल्म 6 साल तक बैन रही. मामला कोर्ट तक पहुंचा और रिलीज से पहले ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई थी. आखिरकार भारी कट्स के बाद फिल्म थिएटर में रिलीज हुई. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का खास साथ नहीं मिला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सनी देओल की वो फिल्म, जो 6 साल तक रही बैन और फिर लीक हो गई!

बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो रिलीज से पहले ही विवादों में फंस जाती हैं. इसकी वजह से या तो फिल्म ठंडे बस्ते में चली जाती है या उसकी रिलीज टलती जाती है. सनी देओल की एक फिल्म पर भी कुछ ऐसा ही ग्रहण लगा. जिस पर गालियों, धार्मिक विवाद और बनारस की संस्कृति को लेकर खूब बवाल हुआ. और, पूरे 6 साल तक फिल्म पर्दे से दूर रखी गई. हालत ये हो गई थी कि थिएटर तक पहुंचने से पहले ही फिल्म इंटरनेट पर लीक हो गई. इस विवादित फिल्म में सनी देओल ने ऐसा किरदार निभाया था, जो धर्म और दिखावे के बीच की लड़ाई लड़ता नजर आया. दिलचस्प बात ये है कि इतने विवादों के बीच फिल्म लीक हुई और लोगों ने धड़ल्ले से देखी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फीकी ही रही.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 3 दिन में हिट हो गई नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की ये फिल्म, कमा डाले इतने करोड़

6 साल तक बैन रही थी ‘मोहल्ला अस्सी'

हम बात कर रहे हैं सनी देओल की फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी' की. ये फिल्म मशहूर लेखक डॉ. काशीनाथ सिंह के उपन्यास ‘काशी का अस्सी' पर आधारित थी. फिल्म में सनी देओल ने धर्मनाथ पांडे नाम के संस्कृत शिक्षक और पुजारी का किरदार निभाया था. कहानी बनारस की उस बदलती तस्वीर को दिखाती है, जहां धर्म और आस्था भी धीरे-धीरे कारोबार में बदलते नजर आते हैं. फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही विवाद शुरू हो गए थे. आरोप लगा कि इसमें जरूरत से ज्यादा गालियों का इस्तेमाल किया गया है और भगवान शिव के साथ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले दृश्य भी दिखाए गए हैं. कई संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया. साल 2015 में फिल्म पर रोक लगा दी गई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया.

रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक

विवादों के बीच सबसे बड़ा झटका तब लगा जब फिल्म रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पूरी फिल्म इंटरनेट पर पहुंच गई थी. जिससे मेकर्स को भारी नुकसान हुआ. हालांकि बाद में दिल्ली हाई कोर्ट से फिल्म को राहत मिली और कुछ कट्स के बाद इसे सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई. आखिरकार 16 नवंबर 2018 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में साक्षी तंवर भी अहम रोल में नजर आई थीं. उन्होंने एक ऐसी गृहिणी का किरदार निभाया था, जो खुलकर गालियां देती दिखाई देती है. पूरे छह साल की रोक के बाद फिल्म रिलीज हुई. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी.

Featured Video Of The Day
'अब मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा...' प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप ने दे डाली खुली चुनौती
Topics mentioned in this article
Sunny Deol
Mohalla Assi
Film Mohalla Assi
Mohalla Assi Controversy
Sunny Deol Mohalla Assi