धर्मेंद्र की सबसे पसंदीदा फिल्म की रिलीज डेट आई सामने, सनी देओल की 'लाहौर 1947' इस दिन होगी रिलीज

Lahore 1947 release date: आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी आने वाली ऐतिहासिक फिल्म 'लाहौर 1947' की थिएटर रिलीज डेट घोषित कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Lahore 1947 release date: धर्मेंद्र की सबसे पसंदीदा फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

Lahore 1947 release date: आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी आने वाली ऐतिहासिक फिल्म 'लाहौर 1947' की थिएटर रिलीज डेट घोषित कर दी है. फिल्म 13 अगस्त 2026 को रिलीज होगी, जो स्वतंत्रता दिवस के हफ्ते में आ रही है. यह फिल्म भारत के विभाजन के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है. इसमें सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं. निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान पहली बार साथ काम कर रहे हैं. आमिर खान ने कहा, "यह धरमजी (धर्मेंद्र) का सबसे पसंदीदा स्क्रिप्ट्स में से एक था. मुझे बहुत खुशी है कि वे फिल्म को देख पाए." फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक 'जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याई नी' पर आधारित है.

ये भी पढ़ें: प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद गाना गाते हुए घबराए अरिजीत सिंह,बोले- मैं बहुत नर्वस हूं

लाहौर 1947 स्टार कास्ट

फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और करण देओल भी अहम किरदार निभा रहे हैं. संगीत एआर रहमान ने दिया है और जावेद अख्तर ने गीत लिखे हैं. 'लाहौर 1947' सनी देओल की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद उनकी अगली बड़ी फिल्म है. सनी देओल ने 'गदर 2' जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता था. अब इस फिल्म में वे विभाजन की भावनाओं को बखूबी पेश करेंगे.

लाहौर 1947 की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग फरवरी 2024 में शुरू हुई थी और अक्टूबर 2025 तक पूरी हो गई. पहले इसे 26 जनवरी 2025 पर रिलीज करने की योजना थी, लेकिन पोस्ट-प्रोडक्शन में ज्यादा समय लगने और क्वालिटी पर फोकस करने के कारण इसे 2026 में टाल दिया गया. निर्माताओं का कहना है कि वे फिल्म की गुणवत्ता से समझौता नहीं करना चाहते. स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज होने से फिल्म में देशभक्ति और भावनात्मक अपील और मजबूत होगी.


 

Featured Video Of The Day
Pariksha Pe Charcha 2026: PM Modi के लिए टिफिन पैक करके लाए छात्र, चखाए पकवान | Boards Exam 2026