धुरंधर 2 और टॉक्सिक की चिक-चिक से कन्नी काट गए सनी देओल, गबरू को अब इस दिन करेंगे रिलीज

सनी देओल की इस फिल्म को पहले 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में लाने की प्लानिंग थी, लेकिन अब इसे 8 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बॉर्डर 2 के हिट होने के बावजूद रणवीर सिंह और यश की फिल्म से डरे सनी देओल

अगले महीने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्मों के क्लैश देखने को मिलने वाला है. पहली फिल्म रणवीर सिंह की धुरंधर 2 है तो वहीं दूसरी एक्टर यश की फिल्म टॉक्सिक है. 'धुरंधर' पहले ही सिनेमाघरों में 1300 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. ऐसे में दर्शकों के लिए धुरंधर 2 इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है. वहीं टॉक्सिक के टीजर ने दर्शकों के दिलों को जीता है. धुरंधर 2 और टॉक्सिक के इस क्लैश को देखते हुए बड़े से बड़े एक्टर अपनी फिल्मों को इनके साथ रिलीज करने से या तो डर रहे हैं या फिर बच रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: जब पापा सलीम खान ने बेटे सलमान की शादी पर किया था बड़ा खुलासा, बताया भाईजान कैसी चाहते हैं बीवी

धुरंधर और टॉक्सिक से डरे सनी देओल

अब इस लिस्ट में सनी देओल का नाम भी शामिल हो गया है. सनी देओल इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. उनमें से एक फिल्म गबरू है. सनी देओल की इस फिल्म को पहले 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में लाने की प्लानिंग थी, लेकिन अब इसे 8 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा. इस बदलाव से फिल्म दो बड़ी फिल्मों से टकराव से बच गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च में रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज और यश की टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं. इन दोनों बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला न हो, इसलिए गबरू के निर्माताओं ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी. 

सनी देओल की गबरू

'गबरू' एक इमोशनल ड्रामा है, जिसमें सनी देओल एक मिडिल-एज फैमिली मैन का किरदार निभा रहे हैं. कहानी बहादुरी, नैतिकता, सहानुभूति, साहस, पहचान और मुश्किलों से लड़ने की ताकत पर आधारित है. यह फिल्म सनी देओल के करियर के उन रोल्स को दिखाती है, जहां वे भावनाओं से भरे किरदार में नजर आते हैं. फिल्म के डायरेक्टर शशांक उदापुरकर हैं और इसे विशाल राणा और ओम छंगानी ने प्रोड्यूस किया है. सनी देओल ने पिछले साल 19 अक्टूबर को अपनी बर्थडे पर इस फिल्म का ऐलान किया था. अभी सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 अच्छा बिजनेस कर रही है.

Featured Video Of The Day
Israel-Iran War के बीच LPG Cylinder की जमाखोरी पर सरकार सख्त, सरकार ने लागू किया ESMA | NDTV
Topics mentioned in this article