'सनी देओल, धर्मेंद्र जी का बेटा' बॉर्डर 2 की नंबरिंग में यूं दिखा सनी का नाम, बेटे का पापा को ट्रिब्यूट

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' आज 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई है. यह 1997 की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' की सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. लेकिन सनी देओल ने अपने प्यारे पापा धर्मेंद्र को बहुत ही खास तरीके से फिल्म में ट्रिब्यूट दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बॉर्डर 2 में सनी देओल ने अपने प्यारे पापा धर्मेंद्र को दिया ट्रिब्यटू
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल की नई फिल्म 'बॉर्डर 2 (Border 2)' आज 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई है. यह 1997 की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' की सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. फिल्म को सोशल मीडिया पर जमकर वाहवाही मिल रही है और फिल्म के रिलीज के साथ ही यह रिपब्लिक डे वीकेंड पर दर्शकों के दिल जीतने के लिए भी तैयार लग रही है. फिल्म में एक्शन, देशभक्ति और इमोशंस का जो मिक्सचर पेश किया गया है वह बेहद कमाल है और सीधा दिलों में उतर रहा है. 'बॉर्डर 2' की नंबरिंग में वह काम किया गया है जो आज तक किसी भी फिल्म में देखने को नहीं मिला है.

फिल्म के ओपनिंग क्रेडिट्स में एक खास बात ने फैंस को भावुक कर दिया. सनी देओल (Sunny Deol) का नाम क्रेडिट्स में "सनी देओल (धर्मेंद्र जी का बेटा)" लिखा गया है. यह उनके दिवंगत पिता, लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को दी गई दिल छू लेने वाली श्रद्धांजलि है. धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में हो गया था. उनके अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें: सनी देओल की इस सुपरहिट फिल्म में हर प्रोड्यूसर ने पैसा लगाने से कर दिया था मना, फिर इस एक्टर ने दिया साथ और रच डाला इतिहास

सनी देओल ने हाल ही में 'घर कब आओगे' गाने के लॉन्च इवेंट पर भी पिता की याद में भावुक हो गए थे. उन्होंने बताया कि बचपन में पिता की 1964 की वॉर फिल्म 'हकीकत' देखकर उन्हें बहुत पसंद आई थी. तब वे बहुत छोटे थे. एक्टर बनने के बाद उन्होंने फैसला किया कि पापा जैसी एक फिल्म जरूर करेंगे. इसी वजह से उन्होंने जेपी दत्ता के साथ 'बॉर्डर' बनाई. उन्होंने कहा, "मैंने बॉर्डर इसलिए की क्योंकि पापा की फिल्म हकीकत मुझे बहुत प्यारी लगी थी."'बॉर्डर 2' में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
ऑकलैंड में पीएम मोदी ने सुनाया ये किस्सा!
Topics mentioned in this article
Sunny Deol
Border 2
Border
Dharmendra
Border 2 Film