कपिल शर्मा शो पर की गई सुनील पाल की बेइज्जती? कॉमेडियन बोले- मैंने कभी सोचा भी नहीं था...

कॉमेडियन सुनील पाल ने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए. वर्ल्ड कॉमेडी डे पर प्रसारित इस एपिसोड में कपिल शर्मा के साथ सुनील पाल, समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया मौजूद थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कपिल शर्मा शो पर की गई सुनील पाल की बेइज्जती?

कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए. वर्ल्ड कॉमेडी डे पर प्रसारित इस एपिसोड में कपिल शर्मा के साथ सुनील पाल, समय रैना (Samay Raina) और रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahabadia) मौजूद थे.लेकिन शो का यह हिस्सा जल्द ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.सुनील पाल ने बताया कि उन्हें शो में सिर्फ परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था.

ये भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम की सीता नो मेकअप लुक पर करती हैं यकीन, पेश से हैं डॉक्टर, एक सॉन्ग एक अरब के पार

उम्मीद के अलग हुई घटना

जी स्विच को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया था कि समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया शो में होंगे और मुझे भी परफॉर्म करना है." वे स्टैंड-अप कॉमेडी करने की तैयारी करके गए थे, लेकिन वहां स्थिति कुछ और ही निकली.

सुनील ने आगे कहा,"मुझे स्टैंड-अप करने के लिए बुलाया गया था, इसलिए मैं स्टैंड-अप की तैयारी करके गया.लेकिन इत्तेफाक से वहां स्टैंड-अप नहीं हुआ.वहां यह सब रोस्टिंग हो गई.मैं इस चीज के लिए मेंटली तैयार भी नहीं था.मैं इसे धोखा तो नहीं कह सकता, लेकिन जो मैंने सोचा था वो वहां नहीं हुआ और जो मैंने कभी सोचा भी नहीं था, वो हो गया."

Advertisement

शो में समय रैना ने सुनील पाल पर लगातार मजाक किए, जिससे कुछ दर्शकों ने इसे हल्का-फुल्का मनोरंजन माना, जबकि कई लोगों को लगा कि सुनील को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया गया.साथ ही कुछ लोगों ने सुनील के जोक्स को पुराना और असहज बताया.

पिछली घटनाओं का संदर्भ 

दरअसल, यह एपिसोड समय रैना से जुड़े पुराने विवाद की पृष्ठभूमि में आया है.साल 2025 में उनके पॉडकास्ट शो इंडियास गॉट लेटेंटन में रणवीर अल्लाहबादिया के एक बयान पर भारी विवाद हुआ था.इस पर आक्रोश फैला, एफआईआर दर्ज हुई और शो हटाया गया.उस समय सुनील पाल ने समय रैना की आलोचना की थी और उन्हें "टेररिस्ट" तक कहा था.

Advertisement

बाद में समय रैना ने अपने कॉमेडी स्पेशल स्टिल अलाइव में सुनील पर तंज कसा था.उन्होंने कहा था, "सुनील पाल ने कहा 'कपिल शर्मा से सीखो'.कपिल शर्मा हमारी अगली एपिसोड में आने वाले थे.सब बेवजह लोग लाइमलाइट पाने के लिए मरे हुए को लात मार रहे हैं."

सुनील पाल की भावना 
सुनील पाल ने स्पष्ट किया कि वे इस रोस्टिंग के लिए तैयार नहीं थे.उन्होंने कहा कि अगर उन्हें पहले से पता होता कि शो का फॉर्मेट क्या होने वाला है, तो शायद वे अलग तरीके से तैयार होते.हालांकि वे इसे किसी बड़े धोखे के रूप में नहीं देख रहे हैं, लेकिन उम्मीद के मुताबिक चीजें नहीं हुईं.
 

Featured Video Of The Day
गंगा में स्टंट पड़ा भारी! बीच धारा में फंसी थार, क्रेन से निकाली गई बाहर
Topics mentioned in this article
Samay Raina
Sunil Pal
Kapil Sharma Show
Ranveer Allahabadia
Indias Got Latent