सुभाष घई की 25 साल पुरानी फिल्म,  लालच के मारे बदली स्क्रिप्ट तो हुई फ्लॉप, लेकिन उदित, आशा, सुखविंदर, कविता, केके, सोनू के 7 गानों ने बदली तकदीर

सुभाष घई की 25 साल पुरानी फ्लॉप फिल्म के 7 गानों को उदित नारायण, आशा भोसले, सुखविंदर सिंह, कविता कविता कृष्णमूर्ति, केके, सोनू निगम की आवाज ने सुपरहिट बनाया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
25 साल पुरानी फिल्म, सुभाष घई की फ्लॉप फिल्मों में शामिल
youtube

सुभाष घई बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर हैं, जिन्हें कालीचरण, विश्वनाथ, कर्ज, क्रोधी, विधाता, हीरो, मेरी जंग, कर्मा, राम लखन, सौदागर, खलनायक, परदेस और ताल जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. उन्होंने 1980 से लेकर 1990 के दशक में कई हिट फिल्में दीं. लेकिन आज हम सुभाष घई की 25 साल पुरानी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसके गाने आज खूब फेमस हैं. लेकिन फिल्म पर्दे पर बुरी तरह फ्लॉप थी. इसमें खास बात यह थी कि फिल्ममेकर ने खुद बताया था कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट उन्होंने लालच में बदली थी, जिसके चलते उनकी फिल्म बड़े पर्दे पर फ्लॉप हो गई. 

सुभाष घई की 25 साल पुरानी फिल्म

हम सुभाष घई की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह 25 साल पहले आई थी. फिल्म में जैकी श्रॉफ, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, अमरीश पुरी और सुप्रिया कार्निक जैसे कलाकार थे.  इससे आप समझ गए होंगे कि हम 2001 में आई यादें फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसका निर्देशन सुभाष घई ने किया था. हालांकि इस फिल्म से जुड़ी खास बात यह है कि फिल्म की स्क्रिप्ट अलग थी, जिसकी कहानी राज (जैकी श्रॉफ) और उसकी तीन बेटियों पर थी. लेकिन ऋतिक रोशन की पॉपुलैरिटी के चलते सुभाष घई ने ऋतिक का रोल बड़ा कर दिया और स्क्रिप्ट को बदल दिया.  

ये भी पढ़ें- साजन के इंतजार में बना माधुरी दीक्षित का 27 साल पुराना गाना, चांद तारों से लेकर पति का जिक्र, अलका याग्निक की आवाज से सुपरहिट

Advertisement

लालच ने फिल्म को किया बर्बाद

IMbd के मुताबिक, सुभाष घई ने फिल्म को लेकर कहा, "जीवन में ऐसा होता ही रहता है. आप गलतियां करते रहते हैं. जैसे 'यादें' फिल्म में, मैंने स्क्रिप्ट बदल दी थी. चूंकि ऋतिक रोशन एक बड़े स्टार बन गए थे, इसलिए मैंने कहानी को उनके किरदार पर केंद्रित करने की कोशिश की. हम लालची हो गए थे. मुझे अपनी ओरिजनल स्क्रिप्ट पर ही कायम रहना चाहिए था. तब एक फिल्म निर्माता के तौर पर मेरी साख को नुकसान नहीं पहुंचता. क्योंकि वह झटका मेरे लिए एक बड़ा सबक है. यह बात आज भी मुझे परेशान करती है." यह फिल्म भारत और अन्य जगह पर फ्लॉप हुई थी, जिसने 20 करोड़ में 34 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. 

यादें के 7 गाने 

यादें का एल्बम अनु मलिक ने कंपोज किया था. जबकि आनंद बख्शी ने बोल लिखे थे. हालांकि सुभाष घई चाहते थे कि एआर रहमान फिल्म का म्यूजिक कंपोज करें. लेकिन बिजी होने के कारण उन्हें यह प्रोजेक्ट रिजेक्ट करना पड़ा. फिल्म में उदित नारायण, आशा भोसले, सुखविंदर सिंह, सुनिधि चौहान, कविता कृष्णमूर्ति, केके, हरिहरण सोनू निगम और अलका याग्निक जैसे दिग्गज सिंगरों ने आवाज दी. 

Advertisement

फिल्म के 7 गाने आज भी खूब पॉपुलर हैं, जिसमें जब दिल मिले, चंदा तारे, ए दिल दिल की दुनिया में, यादें याद आती हैं, चमकती शाम है, एली रे एली, कुछ साल पहले, यादें याद आती हैं, अलाप, थीम म्यूजिक शामिल है. 

ये भी पढ़ें- डॉक्टर डूम और कैप्टन अमेरिका का एवेंजर्स फैंस को दीवाली का सबसे बड़ा तोहफा, बताया अमेरिका से पहले भारत में इस दिन रिलीज होगी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे'

Featured Video Of The Day
MLC चुनाव पर बात करते-करते क्यों भड़क उठे इमरान मसूद
Topics mentioned in this article
Subhash Ghai
Yaadein
Hindi Songs

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं