श्रीदेवी-विनोद खन्ना का बारिश का वो गाना, जो 37 बाद भी रुला देगा आशिकों को, हर लाइन में छिपा है प्यार का दर्द

बारिश शुरू होते ही एक खूबसूरत चेहरा पुराने प्यार की यादें जगा देता है. 37 साल पुराना यह गाना आज भी अधूरी मोहब्बत का दर्द महसूस कराता है. लेकिन आखिर वह कौन-सा अमरगीत है, जो हर सावन दिल छू लेता है?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सावन में आशिकों के दिल को छलनी करता है ये गीत!
NDTV

बारिश की फुहार आते ही अक्सर किसी खास इंसान के साथ बिताए वो पल याद आ जाते हैं, जिन्हें वक्त भी दिल से मिटा नहीं पाता. हिंदी सिनेमा ने बारिश और मोहब्बत के इस रिश्ते को कई खूबसूरत गीतों में पिरोया है, लेकिन एक गाना ऐसा भी है, जिसकी धुन सुनते ही पुराने प्यार की टीस जाग उठती है. 1989 में रिलीज हुई एक फिल्म के इस गाने में बारिश के बीच एक हसीन चेहरा नजर आता है और उसे देखकर बीते रिश्ते की यादें ताजा हो जाती हैं. श्रीदेवी और विनोद खन्ना पर फिल्माया गया यह गीत आज भी मानसून के सबसे दर्दभरे रोमांटिक गानों में गिना जाता है. इस अमर गीत का नाम है 'लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है.'

बारिश में भीगती श्रीदेवी और यादों में खोते विनोद खन्ना

यश चोपड़ा की कल्ट फिल्म 'चांदनी' में इस गाने को बेहद खूबसूरत अंदाज में फिल्माया गया था. बारिश शुरू होते ही श्रीदेवी का किरदार खुशी से भीगता हुआ नजर आता है. उनका चुलबुलापन और बारिश का माहौल स्क्रीन पर रोमांस की खूबसूरत तस्वीर बनाता है. लेकिन इस खुशनुमा माहौल के बीच कहानी अचानक भावुक हो जाती है. श्रीदेवी को बारिश में देखकर विनोद खन्ना के किरदार को अपने पुराने प्यार की याद सताने लगती है. यही वजह है कि गाना सिर्फ बारिश या रोमांस का गीत नहीं रह जाता, बल्कि बिछड़ चुके प्यार और पुरानी यादों का दर्द भी बयां करता है.

गाने की सबसे खास बात यही है कि इसमें बारिश खुशी का प्रतीक होने के साथ-साथ बीते रिश्ते की कसक भी बन जाती है. शायद यही कारण है कि दशकों बाद भी यह गाने सुनते ही कई लोगों को अपनी पहली मोहब्बत याद आ जाती है.

सुरेश वाडेकर की आवाज ने गाने में भर दिया दर्द

'लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है' को अपनी भावपूर्ण आवाज सुरेश वाडेकर ने दी थी, जबकि फीमेल वॉइस का मधुर अलाप अनुपमा देशपांडे ने दिया. गाने के बोल मशहूर गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे और संगीत की जिम्मेदारी संगीतकार जोड़ी शिव-हरि ने संभाली थी.

फिल्म 'चांदनी' में श्रीदेवी, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना और जूही चावला जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म के साथ-साथ इसका संगीत भी बेहद लोकप्रिय हुआ और 'लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है' ने अपनी अलग पहचान बनाई. आज भी जब सावन की बारिश खिड़की पर दस्तक देती है और पुरानी यादें दिल में हलचल मचाती हैं, तो यह गीत उसी अधूरी मोहब्बत की कहानी सुनाता नजर आता है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: 18 साल बाद भी शादी-पार्टियों की शान है अक्षय-कैटरीना का ये गाना, बीट्स बजते ही थिरकने लगते हैं लोग

Featured Video Of The Day
Amit Shah Vs Rahul Gandhi: संसद गतिरोध के बीच अमित शाह और राहुल गांधी के बीच जुबानी जंग
Topics mentioned in this article
Lagi Aaj Sawan Ki Phir Wo Jhadi Hai
Monsoon Songs
Chandni
Sridevi
Vinod Khanna