आलिया, करीना और दीपिका के लिए मिसाल बनी किसिक गर्ल, पहले दी 1800 करोड़ की ब्लॉकबस्टर, अब बन गई डॉक्टर

साउथ सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीलीला ने अपनी मेडिकल की डिग्री की पढ़ाई पूरी कर ली है. अल्लू अर्जुन स्टारर मास एक्शन ड्रामा फिल्म पुष्पा 2 में 'किसिक' आइटम सॉन्ग करने वाली एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह अपनी मेडिकल की डिग्री हासिल करती दिख रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डॉक्टर बनीं श्रीलीला, डिग्री लेते हुए फोटो/वीडियो वायरल

साउथ सिनेमा की खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीलीला ने अपनी मेडिकल की डिग्री की पढ़ाई पूरी कर ली है. अल्लू अर्जुन स्टारर मास एक्शन ड्रामा फिल्म पुष्पा 2 में 'किसिक' आइटम सॉन्ग करने वाली एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में वह अपनी मेडिकल की डिग्री हासिल करती दिख रही हैं. फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दे रही है. एक्ट्रेस ने अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी कर ली है. इस वीडियो में श्रीलीला की खुशी देखते ही बन रही है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के फैंस उन्हें पढ़ाई पूरी होने पर बधाई भी दे रहे हैं.

डॉक्टर बनीं 'पुष्पा 2' की एक्ट्रेस श्रीलीला

इस वीडियो में आप देखेंगे कि श्रीलीला ने रेड कलर का डिग्री कॉस्ट्यूम पहना हुआ है. एक्ट्रेस के हाथ में डिग्री और चेहरे पर लंबी मुस्कान है. वह अपने साथियों के साथ चिल करती नजर आ रही हैं. श्रीलीला की मेडिकल की पढ़ाई 2020 में शुरू हुई थी और अब वह डॉक्टर बन चुकी हैं. वीडियो में श्रीलीला की यह खुशी देखते ही बन रही है. अब उनके फैंस इस वीडियो पर रिएक्ट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. श्रीलीला के फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं. कईयों ने पोस्ट के कमेंट बॉक्स में बधाइयों का तांता लगा दिया है. इसमें एक यूजर ने लिखा है, 'मैं विश्वास नहीं कर सकता कि इन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ कैसे अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई भी कर ली'. एक ने लिखा है, 'आपको बधाई हो किसिक गर्ल'.

यह भी पढ़ें: गोविंदा की हो रही पत्नी से सुलह? सुनीता आहूजा ने सासू मां के साथ शेयर की पुरानी फोटो, बोलीं- जय माता दी
 

Advertisement

कहां से शुरू किया था एक्टिंग का सफर?

क्या अब श्रीलीला अब डॉक्टर बनने जा रही है? या फिल्मों में ही काम करेंगी? अब फैंस के मन में एक सवाल रह गया है. बता दें, 14 जून 2001 को अमेरिका में जन्मीं श्रीलीला ने साल 2019 में कन्नड़ फिल्म किस से डेब्यू किया था. मगर उनकी पहचान टॉलीवुड स्टार रवि तेजा स्टारर फिल्म धमाका से मिली थी. फिर उन्हें महेश बाबू की फिल्म गुंटुर कारम में देखा गया. इसके बाद वह अल्लू अर्जुन की  फिल्म पुष्पा 2 में आइटम नंबर करके छा गई हैं. एक्ट्रेस अब अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं. वह बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ एक लव-स्टोरी फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. श्रीलीला इस फिल्म से कार्तिक के साथ अपनी कई यादें भी शेयर कर चुकी हैं. यह फिल्म कब तक रिलीज होगी इस फिल्म में बारे कोई जानकारी साझा नहीं की है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव के नमक का हक अदा करने आए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मुश्किल घड़ी में जिगरी दोस्त की करेंगे मदद

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Elections 2026: बंगाल में 4 मई को किसकी सरकार? | Bharat Ki Baat Batata Hoon