सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' में होगी प्रेम की वापसी, दिखेगी आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी, जानें किस दिन होगी रिलीज

सूरज बड़जात्या ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया है.आयुष्मान खुराना और शरवरी फिल्म में लीड रोल में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
'ये प्रेम मोल लिया' दिखेगी आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी
नई दिल्ली:

सूरज बड़जात्या ने अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान किया है. वह आयुष्मान खुराना और शरवरी के साथ अपनी अगली फिल्म बना रहे हैं.   इस प्रोजेक्ट की जानकारी अब तक गुप्त रखी गई थी. हालांकि, मंगलवार सुबह फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के नाम और रिलीज की तारीख, दोनों का ऐलान कर दिया है.  आखिरी बार वह उनकी फिल्म 2022 में 'ऊंचाई' आई थी. 

फिल्म का नाम 'यह प्रेम मोल लिया' है. इसमें आयुष्मान और शरवरी लीड रोल में हैं. फिल्म इस साल 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के प्रोडक्शन बैनर राजश्री फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज की तारीख का ऐलान करते हुए इस फिल्म को 'एक पारिवारिक मनोरंजन' (family entertainer) के तौर पर पेश किया है. 

यह भी पढ़ें - रामायण के भरत की दर्दनाक मौत से हिल गया था पूरा देश, एक किसान जिन्हें रामानंद सागर ने बना दिया एक्टर, फिल्मों में भी मचाई थी धूम

Advertisement

हिमेश रेशमिया इस फिल्म के लिए म्यूजिक बना रहे हैं. राजश्री फिल्म्स, महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर 'ये प्रेम मोल लिया' को को-प्रोड्यूस कर रही है. इस प्रोजेक्ट के बारे में और ज्यादा जानकारी आने वाले हफ्तों में सामने आने की उम्मीद है. हालांकि माना जा रहा है कि यह सलमान खान स्टारर प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्म होगी. पहले इस फिल्म को  'प्रेम की शादी' नाम दिया गया था, जिसे बाद में बदल दिया गया.

यह भी पढ़ें - राजेश, जितेंद्र, शशि के साथ दी हिट फिल्में, राज कपूर के कारण खत्म हुआ इस टैलेंटेड एक्ट्रेस का करियर, पैसे-पैसे को हुई मोहताज, आज बेटियां हैं सुपरस्टार

Advertisement

यह पहली बार है, जब आयुष्मान और शरवरी एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे. आयुष्मान की दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं - 'उड़ता तीर' और 'पति पत्नी और वो 2'. वहीं, शरवरी की भी दो बड़ी फिल्में आने वाली हैं - इम्तियाज़ अली की 'मैं वापस आऊंगा' और 'अल्फा'. इसमें वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी.  

Featured Video Of The Day
Trump का सेना को गुप्त आदेश! "अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान को नक्शे से मिटा देना"
Topics mentioned in this article
Yeh Prem Mol Liya
Sooraj Barjatya
Sooraj Barjatya Films
Sooraj Barjatya Upcoming Movies