कुंवारे पंकज त्रिपाठी के घर पहुंचीं अदिति राव हैदरी, फिर शुरू हुई प्यार और कॉमेडी की कहानी, इस OTT फिल्म का टीजर रिलीज

पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी पहली बार फिल्म 'पारिवारिक मनुरंजन' में साथ नजर आएंगे. टीजर रिलीज हो चुका है और यह रोमांटिक कॉमेडी नवंबर में Sony LIV पर आएगी. जानिए फिल्म की कहानी और OTT रिलीज से जुड़ी जानकारी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पहली बार साथ दिखेंगे पंकज त्रिपाठी और अदिति राव हैदरी, नवंबर में OTT पर आएगी ये रोमांटिक कॉमेडी
YouTube
नई दिल्ली:

सोनी लिव (SonyLiv) ने अपनी आने वाली ओरिजिनल फिल्म 'पारिवारिक मनुरंजन' के पहले टीजर को यूट्यूब पर रिलीज किया और साथ ही इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस की. अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे. ये फिल्म नवंबर में प्रीमियर होगी. फिल्म में अदिति हेलेन का किरदार निभा रही हैं, जो एक प्रॉपर्टी मैनेजर हैं. वह एक दिन रंजन दुबे (पंकज त्रिपाठी) की विशाल लेकिन सुनसान पुश्तैनी हवेली की देखरेख करने पहुंचती हैं. उन्हें नहीं पता होता कि उस हवेली में सिर्फ रंजन ही रहते हैं और उनकी शादी भी नहीं हुई है. धीरे-धीरे रंजन और हेलेन के बीच प्यार पनपने लगता है. एक शांत छोटे से शहर में उनकी बढ़ती नजदीकियां लोगों की नजरों में आने लगती हैं और कई सवाल खड़े करती हैं.

बंटी और बबली के निर्देशक 

'बंटी और बबली 2' (2021) के निर्देशक वरुण वी शर्मा ने इस हल्की-फुल्की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन किया है. फिल्म में बृजेंद्र काला भी नजर आएगे. हालांकि बाकी कलाकारों और क्रू के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. विनोद भानुशाली, एलिसिया जफर, हिमांशु किशन मेहरा और कमलेश भानुशाली ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. वहीं विनोद भानुशाली और अली अब्बास जफर इसके प्रेजेंटर्स हैं. ये फिल्म भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और AAZ Films के बीच स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप की पहली फिल्म है. इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट जून 2025 में की गई थी.

यह पहली बार होगा जब अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. अदिति हाल ही में 'लस्ट स्टोरीज 3' में दिखाई दी थीं, जबकि पंकज त्रिपाठी आखिरी बार 'ओह माय डॉग' में नजर आए थे. फिल्म से जुड़ने को लेकर अदिति ने पहले कहा था, "जब मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई. मेरे लिए इस तरह की कहानी मिलना बहुत रेयर है. इसकी कॉमेडी, ट्विस्ट, अनएक्सपेक्टेड टर्नस और सबसे बढ़कर इसकी गर्मजोशी और सादगी ही इसकी असली पहचान हैं. पंकज सर के साथ काम करना मेरे लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. वो इस जेनरे के उस्ताद हैं और मेरे लिए यह एक बड़ा सीखने वाला एक्सपीरियंस और खुशी की बात होगी."

Featured Video Of The Day
JDU से अनंत सिंह की छुट्टी... समर्थकों ने क्यों मनाया जश्न?
Topics mentioned in this article
Sony LIV
Pankaj Tripathi
Aditi Rao Hydari
Pankaj Tripathi OTT Shows
Ndtv Hindi

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं