सोनू निगम का 27 साल पुराना गाना, हाथ में जलता दिया लेकर मां शेरावाली के चरणों में पहुंचे थे अक्षय कुमार, फैंस आज भी सॉन्ग सुन कहते हैं- जय माता दी

सोनू निगम की आवाज और अक्षय कुमार की मां शेरावाली के चरणों में पुकार वाला 27 साल पुराना गाना सुन आज भी फैंस को जय माता दी कहने पर मजबूर कर देता है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सोनू निगम का 27 साल पुराना गाना, अक्षय कुमार जब मां शेरावाली के पहुंचे थे शरण में

90 के दशक के जाने माने सिंगर्स की लिस्ट में सोनू निगम का नाम भी आता है, जिनके रोमांटिक गानों ने फैंस के दिलों में जगह बनाई. लेकिन केवल रोमांस ही नहीं माता की भक्ति के गानों को भी सोनू निगम ने आवाज दी है, जिसमें एक 27 साल पुराना गाना भी है. इस गाने में सोनू निगम की आवाज का जादू तो चला ही. लेकिन हाथ में दिया लेकर मां शेरावाली को पुकारते हुए अक्षय कुमार ने फैंस का दिल जीत लिया. इस गाने को आज भी फैंस सुनते हैं और जय माता दी कहते हैं. वहीं नवरात्रि में तो यह गाना खूब सुनाई देता है. 

सोनू निगम का 27 साल पुराना मातारानी का गाना

सोनू निगम ने 1992 में अपना गाना ओ आसमान वाले से डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने हिंदी समेत कई भाषाओं में गाने गाए. इसी में 27 साल पुराना गाना भी है, जो 1999 में आई फिल्म आरजू का है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सैफ अली खान और माधुरी दीक्षित अहम किरदार में नजर आए थे. जबकि गाना जय माता दी जय माता दी अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था. 

ये भी पढे़ं- जावेद अख्तर का लिखा 18 साल पुराना गाना, बेटे-बहू ने दिवंगत पिता का नहीं किया श्राद्ध, अंजान ने दिलाई भूत को मुक्ति, हर बेटे के लिए देखना जरूरी

Advertisement

हाथ में माता की जोत लिए अक्षय कुमार

जय माता दी जय माता दी गाने को अनु मलिक ने कंपोज किया था. बल्कि आनंद बख्शी ने कंपोज किए थे. इस गाने को विजय खन्ना यानी अक्षय कुमार पर तब फिल्माया गया था. जब उसे पता चलता है कि पूजा (माधुरी दीक्षित) ने अमर (सैफ अली खान) से शादी कर ली है. इसके बाद वह हाथ में माता की जोत लिए मां शेरावाली की शरण में जाता है. 

जय माता दी गाने के बोल

हे माई मेरी सच्चियां,
जोता वाली माता,
तेरी सदा ही जय.  
ओ मां, मेरी मां…
दुनिया से दूर जा रहा हूं,
मैं तेरे पास आ रहा हूं,
दुनिया से दूर जा रहा हूं,
मां मैं तेरे पास आ रहा हूं. 

Advertisement

नवरात्रि के मौके पर यह गाना सुनने को जरुर मिलता है. वहीं सोशल मीडिया पर यह गाना सुनने वाले कमेंट सेक्शन में अक्षय कुमार की तारीफ के साथ साथ जय माता दी लिखना नहीं भूलते. 

ये भी पढ़ें- 3 साल तक सिनेमाघरों में चली 57 साल पुरानी फिल्म, रोमांटिक गाने में शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना अलग की थी शूटिंग, आज तक नहीं दिखा फैंस को फर्क

Featured Video Of The Day
उत्‍तराखंड टू हिमाचल भारी जाम... लंबा वीकेंड बना पहाड़ी इलाकों के लिए मुसीबत
Topics mentioned in this article
Sonu Nigam
Akshay Kumar
Jai Mata Di
Navratri Song
Aarzoo