धुरंधर और रफ एंड टफ लुक में नजर आने वाले रणवीर सिंह आज भले ही स्क्रीन पर फुल कॉन्फिडेंस के साथ छाए रहते हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब कैमरे के सामने उनका यही कॉन्फिडेंस डगमगा गया था. जिस अंदाज में आज वो हर किरदार को जीते हैं, उसी सफर की शुरुआत में एक ऐसा पल आया था जिसने उन्हें पूरी तरह असहज कर दिया था. दरअसल, एक्ट्रेस सोनाली राउत ने उस किस्से का खुलासा किया है जब रणवीर अपने पहले बिकिनी शूट के दौरान इतने नर्वस हो गए थे कि बार-बार च्युइंग गम चबाकर खुद को संभाल रहे थे.
ये भी पढ़ें: आखिर 15 साल से अक्षय कुमार ने क्यों नहीं खाया समोसा, वजह डाइटिंग या मोटापा नहीं, तो फिर क्या?
कैमरे के सामने कांप गया कॉन्फिडेंस
सोनाली राउत के मुताबिक, जब रणवीर इंडस्ट्री में नए थे, तब वो बेहद शर्मीले और शांत स्वभाव के थे. उनका पहला ग्लैमरस फोटोशूट सोनाली के साथ था, जहां एक्ट्रेस बिकिनी में थीं. ऐसे में रणवीर को उनके साथ पोज करना था, लेकिन वो पूरी तरह असहज हो गए. उनकी हालत ये थी कि वो आंख मिलाने से बच रहे थे और लगातार च्युइंग गम चबाते हुए अपनी घबराहट छिपा रहे थे.
सेट पर ऐसा था माहौल
शूट के दौरान फोटोग्राफर ने सोनाली से कहा कि वो रणवीर को सहज महसूस कराएं. इसके बाद सोनाली ने माहौल को हल्का किया और उनसे बातचीत शुरू की. सोनाली ने बताया कि रणवीर बहुत स्वीट और फ्रेंडली थे, लेकिन उस वक्त उनका कॉन्फिडेंस कहीं खो गया था. धीरे-धीरे बातचीत और सपोर्ट के बाद वो थोड़ा रिलैक्स हुए और शूट आगे बढ़ पाया.
खुद कबूली थी अपनी घबराहट
सोनाली के अनुसार, रणवीर ने खुद उनसे कहा था कि ये उनका पहला ऐसा शूट है और वो थोड़ा नर्वस हैं. उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि बिकिनी में लड़की के साथ शूट करना उनके लिए नया एक्सपीरियंस है, इसलिए घबराहट होना लाजमी है. ये बात उनके उस समय के सिंपल और ईमानदार नेचर को दिखाती है.
2010 में शुरू हुआ था फिल्मी सफर
रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात' से की थी. इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं. पहली ही फिल्म से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.