पांच घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसी रही ये एक्ट्रेस, वीडियो शेयर कर कहा था- हमारे लिए दुआ करें

दिल चाहता है फेम सोनाली कुलकर्णी ने अपने वीडियो में बताया कि वह मुंबई से पुणे जा रही थीं, तभी मंखुर्द ब्रिज के पास भारी जाम में फंस गईं. वीडियो में लंबी-लंबी गाड़ियों की कतारें साफ नजर आ रही थीं, जो काफी देर से बिल्कुल नहीं हिल रही थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मुंबई-पुणे ट्रैफिक में फंसी एक्ट्रेस! देखें वीडियो

मुंबई-पुणे रूट पर बुधवार रात एक भयानक ट्रैफिक जाम देखने को मिला, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी भी फंस गईं. एक ही जगह पर करीब 5 घंटे तक फंसे रहने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी परेशानी जाहिर की. उन्होंने इस स्थिति को बेहद डरावना बताया. मुंबई-पुणे मार्ग पर लगा यह लंबा जाम एक बार फिर शहर की ट्रैफिक समस्या को उजागर करता है. सोनाली कुलकर्णी का अनुभव इस समस्या की गंभीरता को दिखाता है, जिसका जल्द समाधान होने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: ना शाहरुख खान, ना अक्षय कुमार साउथ का पुष्पा बना यूपी-बिहार की पहली पसंद, 800 करोड़ की राका को खरीदने के लिए मची होड़

मंखुर्द ब्रिज पर रुका ट्रैफिक

दिल चाहता है फेम सोनाली कुलकर्णी ने अपने वीडियो में बताया कि वह मुंबई से पुणे जा रही थीं, तभी मांखुर्द ब्रिज के पास भारी जाम में फंस गईं. वीडियो में लंबी-लंबी गाड़ियों की कतारें साफ नजर आ रही थीं, जो काफी देर से बिल्कुल नहीं हिल रही थीं. उन्होंने कहा कि आगे और पीछे दोनों तरफ ट्रैफिक पूरी तरह जाम है और कहीं से भी निकलने का रास्ता नहीं है.

Advertisement

वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा, “हम पिछले 5 घंटे से यहीं फंसे हुए हैं. हमने ट्रैफिक कंट्रोल टीम से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने सिर्फ धैर्य रखने को कहा है.” उन्होंने आगे कहा कि स्थिति इतनी खराब है कि यह पता नहीं चल पा रहा कि जाम कब खुलेगा. उन्होंने पुलिस से भी मदद की अपील करते हुए कहा कि अगर कोई अपडेट मिल सके तो जरूर बताया जाए.

“हम पूरी तरह फंस चुके हैं, प्रे फॉर अस”

सोनाली कुलकर्णी ने अपनी परेशानी जाहिर करते हुए कहा, “हम न आगे जा सकते हैं और न ही पीछे लौट सकते हैं. हम पूरी तरह फंस चुके हैं. हमारे लिए दुआ करें. उन्होंने यह भी कहा कि लोग इससे भी ज्यादा कठिन परिस्थितियों का सामना करते होंगे, लेकिन एक ही जगह 5 घंटे तक फंसे रहना काफी डराने वाला अनुभव है. एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस पर कमेंट्स करते हुए मुंबई-पुणे रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं.

Advertisement

करियर में बनाई खास पहचान

सोनाली कुलकर्णी ने साल 2001 में दिल चाहता है से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था, जिसमें वह सैफ अली खान के अपोजिट नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बनाई. सोनाली देऊल, नटरंग और सिंघम में भी नजर आ चुकी हैं.

Featured Video Of The Day
ओवैसी ने क्यों की एनकाउंटर की बात?
Topics mentioned in this article
Sonali Kulkarni
Mumbai Pune Traffic
Actress Sonali Kulkarni
Sonali Kulkarni Movies
Sonali Kulkarni In Traffic Jam