27 साल पुराना सोनाली-अक्षय का रोमांटिक गाना, असली बारिश में हुआ शूट, हरिहरन-साधना सरगम की आवाज में कल्ट, सुनते ही मचल जाता है दिल

27 साल पुराना ये गाना आज भी बारिश के सबसे रोमांटिक गाने में से एक है. अक्षय और सोनाली की फिल्म, आज भी है सुपरहिट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
27 साल पुराना सोनाली बेंद्रे का रोमांटिक गाना, आज भी है सुपरहिट
youtube
नई दिल्ली:

बारिश और रोमांटिक गानों का नाता पुराना है. बॉलीवुड में राज कपूर से लेकर श्रद्धा कपूर तक ने बारिश के गाने किए हैं. हालांकि अधिकतर बारिश में फिल्माए गए गाने आर्टिफिशियल रेन में शूट किए जाते हैं, लेकिन आज हम जिस सदाबहार गाने की बात कर रहे हैं वो असली और भारी बारिश में शूट किया गया है. इस गाने को सुन हर दिल में प्यार की फुहार बरस पड़ती है. 27 साल पुराना ये गाना आज भी बारिश के सबसे रोमांटिक गाने में से एक है. हम बात कर रहे हैं 1999 की फिल्म दहक के गाने ‘सावन बरसे तरसे दिल' की. यह गाना अक्षय खन्ना और सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गया है.

बॉलीवुड में बारिश के कई सीन कंट्रोल किए गए सेट पर नकली पानी यानी टैंकर के पानी से शूट किए जाते हैं, लेकिन यह गाना असली बारिश में शूट किया गया था. यह गाना मानसून की बारिश को दिखाने के लिए मशहूर है. जानकार इस गाने को हिंदी सिनेमा में एक बेहतरीन मिसाल मानते हैं, क्योंकि यह भारी बारिश के दौरान पानी से भरी सड़कों पर शूट किया गया. इसी वजह से ये गाना लोगों को कनेक्ट करता है.

CM विजय के साथ दिखीं तृषा कृष्णन, अजित कुमार के सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट का वीडियो वायरल

हरिहरन की आवाज का जादू

गाने की असली जान इसकी आवाजें हैं. प्लेबैक सिंगर हरिहरन और साधना सरगम ​​की सुकून देने वाली और सुरीली आवाजों ने गानों में जान डाल दी है. इस गाने के खूबसूरत और दिल को छू लेने वाले बोल मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. गाने का म्यूजिक मशहूर संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था.

Topics mentioned in this article
Sawan Barse Tarse Dil
Hariharan Sawan Song
Hariharan
Hariharan Latest
Hariharan Song