क्या सच में प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha ?, मां Poonam Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘वो खुशी भी हमको मिलेगी’

Sonakshi Sinha Pregnancy : सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर मम्मी पूनम सिन्हा ने कहा,  “पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया हमको. लेकिन चलो, वो खुशी भी हमें मिलेगी, जरूर मिलेगी वो खुशी.”

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं Sonakshi Sinha
नई दिल्ली:

Sonakshi Sinha Pregnancy : बॉलीवुड एक्ट्रेस Sonakshi Sinha की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच मां  Poonam Sinha ने प्रतिक्रिया दी है. शादी के बाद से ही सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही है. हालांकि ये खबरें महज अफवाह थीं.  सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं. इस खबर पर तंज कसते हुए उनकी मम्मी पूनम अफवाह बताया. 

‘पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया'
इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में पूनम सिन्हा ने कहा,  “पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया हमको. लेकिन चलो, वो खुशी भी हमें मिलेगी, जरूर मिलेगी वो खुशी.” उनके इस बयान से साफ हो गया है कि उनकी बेटी सोनाक्षी प्रेग्नेंट नहीं हैं और ये अफवाह महज अफवाह है. 

यह भी पढ़ें . पाकिस्तान भी था 90s की इस एक्ट्रेस का दीवाना, करगिल युद्ध के दौरान आया इसका नाम, फिर भारत ने यूं दिया मुहंतोड़ जवाब

Advertisement

बेटी के जन्म को बताया सबसे खास पल
यहां पूनम सिन्हा बेटी सोनाक्षी को लेकर काफी इमोशनल हो गईं. उन्होंने उस समय को भी याद किया जब सोनाक्षी का जन्म हुआ था.  उन्होंने कहा, “वो हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल था जब हमारे घर में बेटी आई. मुझे लगता है कि बेटियों के बिना जिंदगी कुछ भी नहीं है. बेटियों का होना बहुत जरूरी है.”

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर सोनाक्षी ने भी उड़ाया था मजाक
मम्मी पूनम सिन्हा से पहले Sonakshi Sinha ने भी प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तंजा कसा था और पर मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिया था. उन्होंने Ramesh Taurani की दिवाली पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि वह “दुनिया की सबसे लंबी प्रेग्नेंसी यानी 16 महीने और उससे ज्यादा का रिकॉर्ड बना रही हैं.  

Advertisement

यह भी पढ़ें - अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक के साथ 300 से ज्यादा फिल्में, 5 शादियां, फिर भी कई दिन तक फ्लैट में मृत पड़ा रहा ये एक्टर- पता है नाम

2024 में हुई थी शादी
बता दें कि Sonakshi Sinha ने अपने बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal के साथ 23 जून 2024 को शादी की थी. दोनों ने करीब 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत सिविल मैरिज की, जिसके बाद एक ग्रैंड सेलिब्रेशन भी रखा गया. दोनों खुशहाल कपल हैं और एकदिन अपने हंसी मजाक के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. 
 

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर ओवैसी का 'मुस्लिम कार्ड'!
Topics mentioned in this article
Sonakshi Sinha Pregnancy Glow Signs
Sonakshi Sinha Pregnancy News
Sonakshi Sinha Pregnancy Reaction
Sonakshi Sinha Pregnancy Rumors
Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours