नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म रामायण: पार्ट 1 रिलीज हो चुकी है. महाकाव्य रामायण जैसे विषय पर होने की नाते दर्शक फिल्म की कई पहलूओं पर बात कर रहे हैं. कुछ सीन्स की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ की आलोचना हो रही है. इनमें से एक खास मुद्दा सीता हरण का सीन है. सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठाया है कि 4000 करोड़ की रामायण में इतने बड़े और खास को पर्याप्त विस्तार से नहीं दिखाया गया.
कई फिल्मों और सीरियल्स में दिखाया सीता हरण
सोशल मीडिया पर दर्शक बात कर रहे हैं कि सीता हरण का पूरा और उचित सीन क्यों नहीं दिखाया गया. उन्होंने कहा कि टीवी सीरियल्स में भी इस सीन को साहस के साथ दिखाया जाता है, लेकिन बड़ी फिल्मों में इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है.
फिल्म रामायण पार्ट 1 में कहानी सीता के अपहरण और जटायु के घायल होने तक जाती है. रावण स्वर्ण मृग का जाल बिछाकर राम और लक्ष्मण को दूर ले जाता है. फिर वह भिक्षुक के वेश में आश्रम में घुसता है और सीता को पुष्पक विमान पर बिठाकर ले जाता है. फिल्म यहीं खत्म होती है. सीता की खोज और रावण से युद्ध पार्ट 2 में होने वाला है.
कहां खत्म हुई रामायण पार्ट 1
आमतौर पर पारंपरिक रामायण कथाओं और पुरानी फिल्मों-सीरियल्स में सीता हरण का दृश्य काफी नाटकीय और विस्तार से दिखाया जाता रहा है. रामानंद सागर की टीवी सीरीज से लेकर अन्य वर्जन में रावण का छल, सीता का विरोध और जटायु का संघर्ष खास तौर से दिखाया जाता था. नई फिल्म में निर्देशक ने कुछ सीन्स को छोटा रखा है या अलग अंदाज में पेश किया है.
यह चर्चा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि रामायण जैसी धार्मिक-सांस्कृतिक कथा पर बनी फिल्म में हर प्रमुख प्रसंग को लेकर दर्शकों की अपेक्षाएं बहुत ऊंची होती हैं. फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रूप में हैं. पार्ट 1 में सीता हरण तक की कहानी पूरी होती है और दर्शकों को पार्ट 2 का इंतजार है, जिसमें हनुमान से मुलाकात और आगे की यात्रा दिखाई जाएगी.
यह भी पढ़ें | धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई 4000 करोड़ की रामायण, रणवीर सिंह के रिकॉर्ड से कोसों दूर रणबीर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं