सिंगर ने म्यूजिक कंपोजर पर लगाए यौन शोषण के आरोप, बताया-मद्रास का एपस्टीन

तमिल गायिका स्वगता एस. कृष्णन ने एक मशहूर संगीतकार पर गंभीर यौन शोषण का आरोप लगाया है. उन्होंने इस संगीतकार को 'मद्रास का एपस्टीन' बताया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिंगर ने म्यूजिक कंपोजर पर लगाए यौन शोषण के आरोप

तमिल गायिका स्वगता एस. कृष्णन ने एक मशहूर संगीतकार पर गंभीर यौन शोषण का आरोप लगाया है. उन्होंने इस संगीतकार को 'मद्रास का एपस्टीन' बताया है. स्वगता ने कहा कि यह व्यक्ति महिलाओं का विश्वास जीतकर उनका फायदा उठाता था. स्वगता एस.कृष्णन ने एक यूट्यूब चैनल Sivasankari Talks पर दिए इंटरव्यू में ये आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि संगीतकार का स्टूडियो साउंडप्रूफ है और अंदर से लॉक हो जाता है. वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें कुछ छिपे हुए भी हो सकते हैं. गायिका का कहना है कि यह व्यक्ति महिलाओं को अकेला पाकर उनका यौन शोषण करता था. अगर कोई चीखती भी तो बाहर किसी को आवाज नहीं सुनाई देती.

ये भी पढ़ें: पांच घंटे तक ट्रैफिक जाम में फंसी रही ये एक्ट्रेस, वीडियो शेयर कर कहा था- हमारे लिए दुआ करें

सुनाई अपनी आपबीती

स्वगता ने दावा किया कि संगीतकार पीड़िताओं को ब्लैकमेल करने के लिए घटना की रिकॉर्डिंग भी करता था. अपने बुरे अनुभवों को शेयर करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता था कि जिस हिस्से को उसने छुआ, वह मेरे शरीर पर होना ही नहीं चाहिए." इस घटना के बाद स्वगता इतनी टूट गईं कि उन्हें स्किन का इलाज कराना पड़ा. घटना से परेशान होकर स्वगता ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और ऋषिकेश चली गईं.

Advertisement

बच्चों के साथ भी किया गलत काम

गायिका ने बताया कि यह शोषण केवल उनके साथ नहीं हुआ. जब उन्होंने अपनी बात सार्वजनिक की तो कई अन्य महिलाएं भी उनसे संपर्क में आईं. उन सबके अनुभव लगभग एक जैसे थे. संगीतकार महिलाओं से पैसे भी उधार लेता था और बाद में उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करता था. स्वगता ने आरोप लगाया कि संगीतकार बच्चों को भी स्टूडियो में आने पर गुप्त रूप से रिकॉर्ड करता था. उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति ने उनकी छवि खराब करने के लिए उनके परिवार के साथ मिलकर उन्हें चोर बताने की कोशिश भी की.

कानूनी कार्रवाई में स्वगता

इस मामले में संगीतकार का अभी कोई जवाब सामने नहीं आया है. स्वगता अब कानूनी कार्रवाई करने का फैसला कर चुकी हैं. उन्होंने वकीलों और वरिष्ठ अधिकारियों से पहले भी बात की थी, लेकिन उस समय हिम्मत और समर्थन की कमी के कारण शिकायत नहीं कर पाईं. स्वगता को 'येनो पेन्ने' और 'काधल कण्मणि' जैसी लोकप्रिय गानों के लिए जाना जाता है. उन्होंने अपनी इस घटना को लेकर गहरी मानसिक पीड़ा जताई और कहा कि अब वो चुप नहीं रहना चाहतीं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026 Exit Poll: बंगाल में जीतेगा कौन? साइलेंट वोटर मौन | Mamata Banerjee | BJP