29 जून को अवारापन 2 का टीजर रिलीज हुआ, तो उसने सिर्फ Shivam Pandit को वापस नहीं लाया, बल्कि एक पूरा दौर लौटा दिया. वो म्यूजिक, वो दर्द, वो एहसास जिसने एक पूरी पीढ़ी को आज तक इस फिल्म से जोड़े रखा, लेकिन इस प्यार के बीच एक सवाल हर जगह गूंजने लगा — मुस्तफा जाहिद कहां हैं? सोशल मीडिया पर फैंस खुलकर कह रहे थे कि उन्हें उस आवाज की कमी महसूस हो रही है जिसने तो फिर आओ और तेरा मेरा रिश्ता को अमर बना दिया. लोग उन्हें चाहते थे, उन्हें पुकार रहे थे. सिंगर ने फैंस का हर एक मैसेज पढ़ा.
यह भी पढ़ें- 'मुझे पूरा मार दो...धुरंधर फेम आयशा खान पर हुआ काला जादू?, खुद को बताया श्रापित
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “कल से आप सभी के प्यार और मैसेज से मैं कितना खुश हूं. यह शब्दों में बयां नहीं कर सकता. अगर मेरी जिंदगी में किसी एक समय ऐसा था, जब मुझे इसकी जरूरत थी, तो वह यही समय था. मैं हमेशा आप सभी का शुक्रगुजार रहूंगा. आवारापन 2 हर तरह की सफलता का हकदार है, क्योंकि इससे 2007 में कुछ युवा लड़कें एक साथ आए. वो कुछ ऐसा करना चाहते थे जो उनके दिल ने उन्हें करने के लिए कहा था. इस टीम का दोबारा दिल नहीं टूटना चाहिए.”
यह भी पढ़ें- 'डॉन 3' विवाद के बीच, अब 'प्रलय' की शूटिंग शुरू करेंगे रणवीर सिंह, दिखाएंगे जॉम्बीज की दुनिया
फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबामा आजमी लीड रोल में थे. इसका निर्देशन नितिन कक्कर ने किया है और निर्माता हैं विशेष भट्ट. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.