Sigma Box Office Collection Day 2: जेसन विजय ने सिग्मा के साथ डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है, जिसमें सुंदीप किशन लीड रोल में हैं. फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर रिलीज हुई, जिसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने जेसन संजय की मां संगीता और बहन शाशा पहुंचीं. वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी बेटे का अनोखे अंदाज में सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, वायरल वीडियो शुक्रवार को सीएम विजय के रोड़शो का है, जिसके बीच वह सिग्मा से बेटे जेसन की फोटो को भीड़ में दिखाते हुए नजर आए. इसके बाद सिग्मा ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कितना कलेक्शन हासिल किया. चलिए आपको बताते हैं.
सिग्मा का दो दिनों का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन 2.35 करोड़ का कलेक्शन 1,813 शोज से करने के बाद दूसरे दिन सिग्मा ने 1.50 करोड़ की कमाई 1,802 शोज से हासिल की, जिसके बाद भारत में नेट कलेक्शन 3.85 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 4.40 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं फिल्म का बजट 30 से 40 करोड़ का बताया जा रहा है, जिसे हासिल करने में अभी जेसन संजय की सिग्मा दूर है.
ये भी पढ़ें- Sigma Review In Hindi: थलपति विजय के बेटे जेसन संजय की सिग्मा का FDFS रिव्यू, फिल्म देखने पहुंची मां और बहन
सीएम विजय ने बेटे संजय की सिग्मा को किया सपोर्ट
इसी बीच फिल्म सिग्मा की रिलीज के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का वीडियो सामने आया, जिसमें पार्टी का एक वॉलंटियर विजय को उनके बेटे जेसन संजय की फ्रेम की हुई तस्वीर देते हुए दिखाई देता है. विजय उसे लेकर भीड़ को दिखाने के लिए अपने सिर के ऊपर उठाते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि विजय फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हो पाए थे. लेकिन उनका बेटे को सपोर्ट करने का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
जेसन संजय ने पिता विजय के फिल्म देखने के रिएक्शन के बारे में कहा, “मेरे पापा आम तौर पर शांत स्वभाव के इंसान हैं. वो हर काम आराम से करते हैं. अगर मैं उनसे कोई सवाल पूछूं तो वो जवाब देने में 10 सेकंड का समय लेते हैं. मुझे लगता है कि उन्हें फिल्म को समझने के लिए ज्यादा समय चाहिए होगा. लेकिन उन्हें फिल्म पसंद आएगी. उन्हें मुझ पर गर्व होगा.”
जेसन संजय की सिग्मा के बारे में
सिग्मा जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू है, जिसमें सुंदीप किशन और फरिया अब्दुल्लाह लीड रोल में हैं. इसके अलावा संपत राज, राजू सुंदरम, शिव पंडित, अन्बु थासन, योग जपी और मंगलक्ष्मी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म को सुभासकरण ने लाइका प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया है.