Exclusive Interview: क्यों बड़ा रिस्क था भगवान श्रीकृष्ण का रोल? हां करने के बाद सबसे पहले शुरू किया गीता पाठ

Siddharth Gupta With NDTV: सिद्धार्थ ने कहा कि बॉलीवुड के काफी एक्टर्स भगवान का किरदार निभाना चाहते हैं. हमारे बॉलीवुड की एक दिक्कत भी है, क्योंकि अगर हम भगवान का किरदार निभाते हैं तो टाइप कास्ट हो जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सिद्धार्थ गुप्ता ने पहली बार पर्दे पर निभाया माइथो किरदार
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म कृष्णावतारम (Krishnavataram) बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में भगवान श्री कृष्ण रुक्मणी, सत्यभामा और राधा की कहानी दिखाई दी है. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के सामने आया, दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेताब थे. हाल ही में फिल्म में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता (Siddharth Gupta) ने NDTV से बात की और फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.

एक्टर्स भगवान का किरदार निभाना चाहते हैं

सिद्धार्थ ने कहा कि बॉलीवुड के काफी एक्टर्स भगवान का किरदार निभाना चाहते हैं. हमारे बॉलीवुड की एक दिक्कत भी है, क्योंकि अगर हम भगवान का किरदार निभाते हैं तो टाइप कास्ट हो जाते हैं. मैं इतना कह सकता हूं कि हर एक एक्टर भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाना चाहता है. आमिर खान और अभय वर्मा जी ने भी कहा था कि वह भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाना चाहते हैं. मेरा यह मानना है कि हम अपने किरदार नहीं चुनते. अगर किसी भगवान का किरदार होता है तो भगवान ही आपको उनका किरदार निभाने के लिए चुनते हैं. मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे यह किरदार निभाने के लिए मिला.

फिल्म साइन करने से पहले श्रीकृष्ण को लेकर नहीं थी ज्यादा जानकारी

सिद्धार्थ ने कहा जब मुझे यह फिल्म ऑफर हुई तब मैं पूरी तरीके से आध्यात्मिक नहीं था. मैंने इससे पहले कभी भी भगवान श्री कृष्ण का कोई सीरियल नहीं देखा था. मैंने सिर्फ अपनी एक्टिंग के दम पर ऑडिशन दिया था. जब मेरी वर्कशॉप शुरू हुई, मुझे लगा कि मुझे भगवद गीता और दूसरी किताबें पढ़ना चाहिए. इसके अलावा मुझे डायरेक्टर ने भी भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर एक किताब दी थी. मैं सोने से 2 घंटे पहले भगवान श्री कृष्ण की किताब पढ़ता था. जितना मेरा इस किरदार को निभाने का डर था. वो दूर होता गया. जो भी अपने पर्दे पर मेरा परफॉर्मेंस देखा है, वो मेरी सोच से ही दर्शकों को दिखाई दिया है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान के फैन्स के लिए खुशखबरी, एक्टिवेट हुआ भाईजान का इंस्टाग्राम अकाउंट

Featured Video Of The Day
गंगा में स्टंट पड़ा भारी! बीच धारा में फंसी थार, क्रेन से निकाली गई बाहर
Topics mentioned in this article
Bollywood News
Indian Actor Siddharth Gupta
Krishnavataram
Entertainment