शोले का विलेन 'सांभा' निकला कमाल का डांसर, मैक मोहन का थ्रोबैक वीडियो देख दंग रह गए फैंस

शोले में सांभा बनकर मशहूर हुए मैक मोहन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 1964 की फिल्म ‘आओ प्यार करें’ के गाने पर उनका शानदार डांस देखकर फैंस हैरान हैं और उनके इस अनदेखे टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मैक मोहन का डांस वीडियो हुआ वायरल

अरे ओ सांभा, कितने आदमी थे...हिंदी फिल्मों के कलाकार मैक मोहन की शक्ल दिखती है, तो सबसे पहले शोले का यही डायलोग जेहन में आता है. लेकिन मैक मोहन का हुनर सांभा की चुप्पी और मुस्कान से कहीं आगे था. ये बहुत कम लोग जानते होंगे कि वो जितने खूंखार विलेन थे. उतने ही आला डांसर भी थे. कुछ पुरानी फिल्मों में उनका ये हुनर साफ नजर भी आया है. सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में यही सांभा नजर आ रहे हैं. लेकिन हाथ में बंदूक नहीं बल्कि शानदार डांस मूव्स के साथ. जिसे देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा कि पर्दे पर खौफनाक डाकू दिखने वाले मैक मोहन कभी इतने बेहतरीन डांसर भी थे.

जब सांभा ने डांस से जीता दिल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस थ्रोबैक वीडियो में मैक मोहन एक पुराने गाने पर शानदार अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को देखकर साफ पता चलता है कि ये उनके करियर के शुरुआती दिनों का है. उनके एक्सप्रेशन, स्टाइल और एनर्जी को देखकर कोई भी दंग रह जाए. इस वीडियो की खासियत ये है कि मैक मोहन के आसपास जॉय मुखर्जी जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं. हालांकि वो भी काफी यंग नजर आ रहे हैं. और थोड़ा गौर करेंगे तो आपको यंग संजीव कुमार भी नजर आएंगे. जो मेक मोहन के डांस का लुत्फ ले रहे हैं.

इस गाने पर थिरके थे मैक मोहन

दरअसल, यह वीडियो साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म ‘आओ प्यार करें' के गाने ‘ये झुकी झुकी झुकी निगाहें' का बताया जा रहा है. इस फिल्म का निर्देशन आर.के. नय्यर ने किया था. फिल्म में जॉय मुखर्जी, सायरा बानो और संजीव कुमार जैसे कलाकार नजर आए थे. मैक मोहन का ये अंदाज देखकर फैंस हैरान हैं कि बाद में फिल्मों में खतरनाक किरदार निभाने वाले अभिनेता कभी इतने शानदार डांसर भी रह चुके थे. यही वजह है कि ये पुराना वीडियो अब फिर से चर्चा में आ गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बिरयानी के बाद लेडी डॉक्टर का बयान वायरल, मेडि‍कल रूम में डेड बॉडी को लेकर कही ऐसी बात, लोग बोले- इसे भी निकालो

Featured Video Of The Day
ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को अंतिम विदाई, भारतीय प्रतिनिधिमंडल तेहरान पहुंचा
Topics mentioned in this article
Mac Mohan
Bollywood
Video