टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सदमे में सितारे, शत्रुघ्न सिन्हा बोले-चिंताजनक, धमकियां और फायरिंग 

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारे सदमे में नजर आ रहे हैं. वहीं शत्रुघ्न सिन्हा, मीका सिंह और पवित्रा पूनिया ने सोशल मीडिया के जरिए इस मामले में रिएक्शन दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टाइगर श्रॉफ फायरिंग अटैक, शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर मीका सिंह ने दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद बॉलीवुड में दहशत का माहौल है. इस घटना ने स्टार्स की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है. कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर अपनी चिंता जाहिर की और कड़ी कार्रवाई की मांग की है. अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मामले पर चिंता जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "क्या हो रहा है???? रविवार को टाइगर श्रॉफ पर हुआ हमला चौंकाने वाला, चिंताजनक, धमकियां और फायरिंग."

टाइगर श्रॉफ के बारे में लिखी ये बात

उन्होंने आगे लिखा, "वे सबसे योग्य पिता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं. टाइगर किस्मत से बच गए और उन्हें चोट नहीं आई लेकिन उनके बेचारे ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं. माननीय मुख्यमंत्री महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस गंभीर मामले को लेकर बेहद चिंतित लग रहे हैं. जय हिंद." 

यह भी पढ़ें | दीवाली का 65 साल पुराना गाना, उजड़ा हुआ गुलशन, बाहर उजाला, मगर दिल में है अंधेरा, मुकेश की आवाज

Advertisement

पवित्रा पुनिया का डर से कांप गया था शरीर

गायक मीका सिंह ने भी इस मामले पर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से मामले पर सख्त कार्रवाई की मांग की. गायक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमे वह कहते हैं, "सभी को मेरा नमस्कार, जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि कल रात टाइगर श्रॉफ के ऊपर फाइरिंग हुई. ऊपरवाले की कृपा से वे बच गए. हम भगवान से यही प्रार्थना करेंगे कि वे ऐसे ही तंदुरुस्त रहें."

Advertisement

वीडियो पोस्ट कर उन्होंने लिखा, "मुंबई को हमेशा से भारत के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता रहा है, जहां लोग, खासकर महिलाएं देर रात भी चलने, काम करने और सफर करने में खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं लेकिन टाइगर श्रॉफ से जुड़ी घटना के बाद, हमारी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं. किसी को भी अपने ही शहर की सड़कों पर डर में नहीं जीना चाहिए. मैं सरकार और संबंधित अधिकारियों से दिल से निवेदन करता हूं कि इस मामले को गंभीरता से लें और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करें. हमें सख्त कार्रवाई और जवाबदेही की जरूरत है ताकि मुंबई दिन-रात सभी के लिए सुरक्षित शहर बना रहे. टाइगर श्रॉफ के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं." 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अनिल पंडित का नया ऑडियो, सलमान खान को फिर धमकी!
Topics mentioned in this article
Shatrughan Sinha
Mika Singh
Tiger Shroff
Hindi News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं