शारदा सिन्हा का 37 साल पुराना गीत आज भी कर देता है भावुक, बेटियों की विदाई का दर्द छू जाएगा दिल

शारदा सिन्हा को छठ गीतों के लिए याद किया जाता है लेकिन उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी कुछ सदाबहार और यादगार गाने दिए हैं. ये गीत उस दौर के इतने मार्मिक गीत रहे कि आज भी सुनें तो आंखें नम हो जाती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
जब शारदा सिन्हा ने गाया फिल्मी गीत, बन गया सदाबहार
Social Media
नई दिल्ली:

छठ पूजा आते ही एक और नाम चर्चा में रहता है. ये नाम है शारदा सिन्हा का जिन्होंने इस पर्व के लिए इतने गीत गाए कि उनका याद आया लाजमी है. आज वो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन छठ घाटों पर उनकी आवाज में वो मधुर गीत आज भी गूंजते हैं और लीजेंड्री सिंगर के फैन्स की आंखों को नम कर जाते हैं. उनकी गायकी में छठी मैया के लिए जो भाव सुनाई देता है वह बिहार-झारखंड की संस्कृति का अटूट हिस्सा बन चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि छठ गीतों की क्वीन मानी जाने वाली शारदा सिन्हा केवल भक्ति गीत तक सीमित नहीं थीं. उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए भी गाने गाए जो कि आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं.

सलमान खान की दो फिल्मों में दिए दो सुपरहिट नंबर 

साल 1989 में सलमान खान की बतौर हीरो पहली फिल्म रिलीज हुई. इस फिल्म का नाम 'मैंने प्यार किया' था. सूरज बड़जात्या की इस डायरेक्टोरियल डेब्यू ने सलमान और भाग्यश्री को रातोंरात स्टार बना दिया. फिल्म का म्यूजिक कमाल का था और एक एक गाना आज भी पसंद किया जाता है. मैंने प्यार किया की म्यूजिक एल्बम में एक एवरग्रीन गाना शारदा सिन्हा का भी था. यह गाना था "कहे तोह से सजना ये तोहरी सजनिया". यह गाना भोजपुरी-मैथिली अंदाज में लिखा गया था. गाने में जो दर्द और इंतजार का भाव है वह शारदा सिन्हा की गायकी की खासियत है. रामलक्ष्मण के म्यूजिक, देव कोहली के बोल और शारदा सिन्हा की आवाज का ऐसा जादू चला कि इस गाने ने फिल्म के रोमांटिक और इमोशनल साइड को और गहरा बना दिया है.

हम आपके हैं कौन में सलमान खान के भाई की शादी का विदाई गीत

सूरज बड़जात्या की ही अगली बड़ी फिल्म हम आपके हैं कौन (1994) बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी. सलमान खान और माधुरी दीक्षित की इस फैमिली ड्रामा फिल्म में 14 गाने थे. इनमें एक विदाई गीत था "बाबुल जो तुमने सिखाया, जो तुमसे पाया, सजन घर ले चली". शारदा सिन्हा की आवाज में गाया गया यह गाना विदाई की रस्म का प्रतीक बन गया. माता-पिता से बिछड़ने का गम और नए घर में कदम रखने की मिक्स फीलिंग्स इसमें साफ सुनाई देती हैं. रविंद्र रावल के बोल और रामलक्ष्मण का म्यूजिक इस गाने को और खास बनाते हैं. आज भी ये गाना आंखें नम कर जाता है.

बाबुल जो तुमने सिखाया, जो तुमसे पाया
सजन घर ले चली, सजन घर मैं चली

यादों के लेकर साये
चली घर पराये
तुम्हारी लाड़ली
कैसे भूल पाऊंगी मैं बाबा
सुनी जो तुमसे कहानियां
छोड़ चली आंगन मैं मैय्या
बचपन की निशानियां
सुन मेरी प्यारी बहना, सजाये रहना
ये बाबुल की गली, सजन घर मैं चली   ...

Advertisement

बन गया परदेस घर जनम का
मिली है दुनिया मुझे नयी
नाम जो पिया से मैं ने जोड़ा
नये रिश्तों से बंध गयी
मेरे ससुर जी पिता हैं
पति देवता हैं
देवर छवि कृष्ण की
सजन घर मैं चली   ...

इनके अलावा शारदा सिन्हा ने गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 के लिए 'तार बिजली से पतले हमारे पिया' गाया था. वहीं 2014 में सोहा अली खान की फिल्म चारफुटिया छोकरे में "हल्दी के रंग" नाम से एक गीत गाया था. फिल्म इतनी खास नहीं चली थी लेकिन शारदा सिन्हा का गाना लोगों को पसंद आया. उनकी आवाज फिल्म के लोक-रंग को और निखारने का काम कर गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 44 साल पुराना गाना, मीरा के भजन की एक लाइन, किशोर कुमार की खुराफात और अमिताभ बच्चन की अदायगी ने बनाया सुपरहिट

Featured Video Of The Day
तरनतारन में बड़ा हादसा: तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की भिड़ंत, 4 की मौत
Topics mentioned in this article
Salman Khan
Sharda Sinha
Hindi Songs
Entertainment
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं