'प्यार किसी को बांधकर रखने का नाम नहीं' शहाना गोस्वामी ने ओपन रिलेशनशिप पर कही दिल की बात

शहाना गोस्वामी ने इंटरव्यू में कहा, ' इस समय मेरी जिंदगी में कोई एक 'प्राइमरी पार्टनर' नहीं है. ओपन रिलेशनशिप का मतलब सिर्फ फिजिकल रिश्ता नहीं.'

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ओपन रिलेशनशिप में हैं शहाना गोस्वामी
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी इन दिनों अपनी फिल्मों नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में उन्होंने रिश्तों, प्यार और ओपन रिलेशनशिप पर इतनी बेबाकी से बात की कि सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्हीं की बातें हो रही हैं. शहाना ने साफ कहा कि वो खुद को ट्रेडिशनल रिलेशनशिप में फिट नहीं मानतीं और उनके लिए प्यार सिर्फ एक इंसान तक लिमिटेड नहीं है. उन्होंने ये भी बताया कि उनके रिश्तों में कोई झूठ या पर्दा नहीं होता. उनके पार्टनर्स को पता होता है कि वो और लोगों के साथ भी इमोशनल और फिजिकल कनेक्शन रखती हैं. उनकी इस ईमानदारी ने कुछ लोगों को हैरान किया तो कई लोग उनकी सोच की तारीफ भी कर रहे हैं.

‘मेरे रिश्तों में कुछ भी छिपा नहीं'

शहाना गोस्वामी ने कहा कि इस समय उनकी जिंदगी में कोई एक 'प्राइमरी पार्टनर' नहीं है. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में कई ऐसे लोग हैं जिनसे उनका गहरा जुड़ाव है. हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि ये रिश्ते सिर्फ टाइमपास या कैजुअल नहीं हैं. उनके मुताबिक ओपन रिलेशनशिप का मतलब सिर्फ फिजिकल रिश्ता नहीं बल्कि भरोसा, समझ और खुलकर जीना है. एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पार्टनर्स जानते हैं कि वो दूसरों से भी जुड़ी हुई हैं और इसमें कुछ भी छिपा नहीं है. शहाना का मानना है कि रिश्ते में सबसे जरूरी चीज ईमानदारी होती है. अगर दो लोग खुलकर बात करें तो रिश्ता ज्यादा मजबूत बन सकता है.

‘प्यार में कैद नहीं, आजादी होनी चाहिए'

शहाना ने अपनी सोच को और खुलकर समझाते हुए कहा कि प्यार किसी को बांधकर रखने का नाम नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर आप किसी से सच में प्यार करते हैं तो उसे अपनी तरह जीने की आजादी भी देनी चाहिए. उनके मुताबिक प्यार इंसान को खुला महसूस कराना चाहिए, ना कि घुटन देना चाहिए. हालांकि उन्होंने ये भी माना कि ऐसे रिश्ते आसान नहीं होते. इंसान को अपनी जलन, डर और असुरक्षा से लड़ना पड़ता है. बाहर से चीजें जितनी ग्लैमरस दिखती हैं, असल जिंदगी में उन्हें निभाना उतना ही मुश्किल होता है.

Advertisement

मिलिंद सोमन के लिए थीं ‘क्रेजी फैन'

पॉडकास्ट में शहाना ने मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर भी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि जब वो 16-17 साल की थीं तब मिलिंद की फिल्म देखकर उन पर पूरी तरह फिदा हो गई थीं. उन्होंने मजाक में खुद को 'स्टॉकर फैन' तक कह दिया. शहाना ने इंटरनेट पर मिलिंद का नंबर ढूंढा और उन्हें मैसेज किया. दिलचस्प बात ये रही कि दोनों करीब छह साल तक सिर्फ मैसेज के जरिए जुड़े रहे. बाद में जब दोनों सिंगल थे तो उनका रिश्ता शुरू हुआ. हालांकि साल 2013 में दोनों अलग हो गए.

ब्रेकअप पर भी खुलकर बोलीं

शहाना ने बताया कि उनके और मिलिंद के बीच प्यार की कमी नहीं थी, लेकिन दोनों जिंदगी से अलग चीजें चाहते थे. उन्होंने कहा कि कई बार रिश्ता खत्म होने की वजह प्यार की कमी नहीं बल्कि अलग सोच और गलत टाइमिंग होती है. अभिनेत्री के मुताबिक जब रिश्ता साथ ना चल पाए तो उसे जबरदस्ती खींचने से बेहतर है सम्मान के साथ अलग हो जाना.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईद पर मां को याद कर इमोशनल हुईं सुजैन खान, पुरानी तस्वीरों के साथ लिखा- हर पल तुम याद आती हो मां

Featured Video Of The Day
CCTV: आमने-सामने टकरा गईं कार और स्कूटी, हवा में उछले और हो गई मौत
Topics mentioned in this article
Shahana Goswami
Shahana Goswami Open Relationship
Bollywood
Entertainment