शहाना गोस्वामी ने 21 साल बड़े मिलिंद सोमन से इस वजह से किया ब्रेकअप, 'हमारे बीच बहुत प्यार था

शहाना गोस्वामी ने बताया कि उस समय मिलिंद 43 साल के थे और शहाना अपनी 20s में थीं. अपनी उम्र के अंतर को लेकर शहाना ने कहा, "उस समय मुझे यह कभी महसूस नहीं हुआ.'

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
शहाना गोस्वामी ने मिलिंद सोमन से इस वजह से की ब्रेकअप
नई दिल्ली:

एक्टर -मॉडल मिलिंद सोमन आए दिन चर्चा में रहते हैं. अब उनकी एक्ट गर्लफ्रेंड शहाना गोस्वामी उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आई हैं. वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की. जब शहाना ने पहली बार मिलिंद को बड़े पर्दे पर देखा था, तब वह उनकी "स्टॉकर फैन" थीं. स्टॉकिंग से लेकर टेक्स्टिंग और फिर डेटिंग तक, हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपने तूफानी रोमांस और ब्रेकअप के बारे में उन्होंने बताया.

 स्टॉकर फैन थी सहाना 

उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में बताया,"जब मैं 16-17 साल की थी, तब मैं दिल्ली में थी और मिलिंद की एक फिल्म रिलीज हुई थी. मेरे स्कूल के दोस्त और मैं वह फिल्म देखने गए थे. मैंने भी सोचा था कि हम एक मॉडल की फिल्म देखने क्यों जा रहे हैं? उसमें एक्टिंग बहुत खराब होगी, लेकिन फिल्म में मिलिंद को देखकर मैं मंत्रमुग्ध हो गई." 

यह भी पढ़ें- करण जौहर के 54वें जन्मदिन पर दोस्त मनीष मलहोत्रा ने दी पार्टी, काजोल, रानी से लेकर रणबीर-आलिया हुए शामिल, फोटो वायरल

पहली नजर में ही दिल हार बैठी शहाना 

सहाना ने इंटरनेट पर मिलिंद का कॉन्टैक्ट नंबर ढूंढ़ा और आखिरकार उन्हें उनका मोबाइल नंबर मिल गया. "फिल्म में उन्हें देखने के बाद मैं उनकी दीवानी हो गई थी. देखिए किस्मत ने कैसा खेल खेला. मैं उन्हें चिट्ठियां भेजने के लिए इंटरनेट पर उनका पता ढूंढ़ने की कोशिश कर रही थी, और मुझे उनका लैंडलाइन नंबर मिल गया. उस समय, मेरे पिता ने मुझे एक मोबाइल फोन गिफ्ट किया था, जो मेरी उम्र में मिलना बहुत ही अनोखी बात थी. मिलिंद ने अपना मोबाइल नंबर अपनी आंसरिंग मशीन पर छोड़ रखा था. मैंने उन्हें टेक्स्ट किया और उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और उन्होंने तुरंत जवाब दिया."  

Advertisement

 छह सालों तक फोन पर बात नहीं की

"हमने छह सालों तक सिर्फ टेक्स्ट मैसेज के जरिए ही बातचीत की, कभी फोन पर बात नहीं की. असल में मैं एक स्टॉकर फैन थी, लेकिन जब भी मैं उन्हें चिट्ठियां लिखती थी, तो वह उस इंसान से जुड़ने की मेरी एक कोशिश होती थी. मैंने कभी भी एक दीवानी फैन की तरह 'आई लव यू' नहीं लिखा. मैं कॉलेज के लिए मुंबई चली गई, और हम सिर्फ तीन बार मिले. हम बस अचानक एक-दूसरे से टकरा गए. छह साल बाद, जब हम दोनों ही सिंगल थे, तो मैंने उन्हें मैसेज किया और फिर हमने डेटिंग शुरू कर दी."

मिलिंद के साथ उम्र का फासला

उस समय मिलिंद 43 साल के थे और शहाना अपनी 20s में थीं. अपनी उम्र के अंतर को लेकर शहाना ने कहा, "उस समय मुझे यह कभी महसूस नहीं हुआ. मैं अपनी उम्र से कहीं ज्यादा समझदार थी. हमारे परिवार में भी हम हमेशा बहुत खुले विचारों वाले थे. हमारे बीच माता-पिता से दोस्ती का रिश्ता था, इसलिए हम अपने माता-पिता से सब कुछ शेयर करते थे और हर बात पर चर्चा करते थे. बचपन से ही मुझे हमेशा एक बड़े इंसान जैसा महसूस होता था."

यह भी पढ़ें- सनी देओल की पत्नी की 7 तस्वीरें, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, 68 की उम्र में खूबसूरती देख फैंस बोले- यूं ही नहीं पाजी ने लंदन की लिंडा से की शादी

Advertisement

क्यों हुआ ब्रेकअप

शहाना गोस्वामी ने यह भी बताया कि 2013 में उन्होंने अपना रिश्ता क्यों खत्म कर दिया. उन्होंने कहा, "यह सब बस सही समय की बात है. आखिर तक हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे. जब आपको लगता है कि आपका रिश्ता सही तालमेल नहीं बिठा पा रहा है, तो आपको उसे जाने देना पड़ता है."

मैं उस दौर से गुजर रही थी जब मुझे यह एहसास हुआ कि मैं कोई ऐसी इंसान नहीं हूं जो किसी पारंपरिक रिश्ते में बंधकर रह सके. मैं प्यार में बहुत गहरा विश्वास रखती हूं, लेकिन मैं आजादी में भी उतना ही विश्वास रखती हूं. समय के साथ मैंने यह सीखा है कि अगर आप किसी इंसान को अपने साथ बांधकर रखते हैं, तो वह प्यार नहीं है. उन्हें आजाद रहने दें. हमारे बीच एक यह भी फर्क था. हमें स्वाभाविक रूप से यह एहसास हो गया था कि अब हम एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं. हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन हम अपने रिश्ते से एक जैसी चीजों की उम्मीद नहीं रखते." शहाना गोस्वामी पिछली बार हिंदी फिल्म 'डिस्पैच' में नजर आई थीं. वहीं मिलिंद ने बाद अंकिता कोंवर से शादी की. 

Featured Video Of The Day
ईरान पर अमेरिका के ताबड़तोड़ हमले, बंदरा अब्बास और केशम द्वीप पर मिसाइल की बरसात
Topics mentioned in this article
Shahana Goswami
Shahana Goswami Cannes Look
Shahana Goswami Debut
Shahana Goswami Milind Soman Love Story
Shahana Goswami Movies