वो 10 सेलेब्स, जिनका दुबई में है आशियाना, शाहरुख खान भी हैं लिस्ट में शामिल

celebs who own luxurious homes and villa in Dubai: दुबई में वेकेशन मनाने कई सेलेब्स जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ बॉलीवुड सितारों का दुबई में घर भी है, जहां वह रहते हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
दुबई में इन 10 सेलेब्स का है आलीशान घर
नई दिल्ली:

अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला किया था. इसके बाद सैन्य हमलों की वजह से खाड़ी क्षेत्र में वायु क्षेत्र बंद हो गया है और एमिरेट्स तथा एयर इंडिया सहित कई उड़ानों में रुकावट आई. एयर इंडिया ने खाड़ी क्षेत्र से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ाने रद्द कर दी हैं, जिसमें खास कर अबु धाबी, दम्मम, दोहा, दुबई, जेद्दा, मस्कट, रियाद और तेल अवीव  हैं. लेकिन इन सबके बीच कुछ सेलेब्स के दुबई में फंसे होने की खबरें हैं, जिसमें एक्टर केआरके का परिवार और एक्ट्रेस सोनल चौहान का नाम शामिल हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुबई वो जगह है, जहां कई बॉलीवुड के जाने माने सितारों के घर हैं. इनमें सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान का नाम भी है. 

1. शाहरुख खान का है दुबई में घर

मुंबई में शाहरुख खान के घर मन्नत के बारे में सब जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किंग खान ने दुबई के पाम जुमेराह पर जन्नत नाम का एक शानदार विला खरीदा हुआ है. दरअसल, यह घर उन्हें दुबई की प्रॉपर्टी कंपनी नखील ने गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई जाती है.इस प्रॉपर्टी के साथ एक प्राइवेट बीच भी है. 

ये भी पढ़ें- Israel-Iran अटैक के बीच दुबई में इस एक्टर का परिवार, फोटो शेयर कर लिखा- भगवान उन्हें सलामत रखे 

2. सलमान खान का बुर्ज खलीफा के पास है घर

सलमान खान के पास दुबई में बुर्ज खलीफा के पास द एड्रेस डाउनटाउन में एक शानदार अपार्टमेंट है. उनका घर शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक में है. वहीं जब भी भाईजान दुबई जाते हैं, तो इसी घर में रहना पसंद करते हैं. 

Advertisement

3. शिल्पा शेट्टी और करण कुंद्रा का दुबई होम

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पत्नी को 50 करोड़ का अपार्टमेंट वेडिंग एनिवर्सरी पर गिफ्ट किया था. खास बात यह है कि यह अपार्टमेंट बुर्ज खलीफा के 19वें फ्लोर पर था. हालांकि उन्होंने यह बेच दिया और दुबई के पाम जुमेराह में एक लग्जरी विला खरीदा है. 

4. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का विला

अभिषेक बच्चन, जो अक्सर प्रॉपर्टी में निवेश करते रहते हैं. उन्होंने 2015 में ऐश्वर्या राय के साथ मिलकर दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स के सैंचुरी फॉल्स में एक लग्जरी विला खरीदा था, जिसके साथ प्राइवेट स्विमिंग पूल, गोल्फ कोर्स और पिकनिक एरिया भी आता है. इसके अलावा बच्चन परिवार के साथ दुबई के एमिरेट्स हिल्स में एक बंगला भी है, जो वह वेकेशन के लिए इस्तेमाल करते हैं. 

Advertisement

5. अनिल कपूर का भी है दुबई में घर

अनिल कपूर का दुबई के एमिरेट्स हिल्स में लग्जरी विला है, जो कि ब्रेवर्ली हिल्स ऑफ दुबई के नाम से जाना जाता है. वहीं इस इलाके में कई बड़े सेलेब्स भी रहते हैं. 

6. करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने भी खरीदा है दुबई में घर

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने 2022 में दुबई में अपनी पहली प्रॉपर्टी खरीदी थी. उन्होंने 2 करोड़ का डैन्यूब प्रॉपर्टी से फुल फर्निश्ड घर खरीदा था. इसके साथ एक प्राइवेट स्विमिंग पूल भी आता है. 

ये भी पढ़ें- दुबई पर हमले में फंसी एक्ट्रेस, पीएम मोदी से लगाई गुहार, बोली- मुझे सुरक्षित घर वापस जाने में मदद करें

7. राखी सावंत का लग्जरी होम

राखी सावंत ने भी 2022 में डैन्यूब प्रॉपर्टी खरीदी थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के जरिए जानकारी दी थी और कुछ ड्रैसिंग रुम की तस्वीरें भी शेयर की थी. 

Advertisement

8. सोहेल खान का भी है दुबई में प्रोडेक्ट

सोहेल खान ने दुबई के बुर्ज पैसिफिक प्रोजेक्ट में कुछ अपार्टमेंट्स में निवेश किया है. उन्होंने इसकी जानकारी एक इवेंट में दी और बताया कि जब भी वह दुबई जाते हैं तो वही प्रॉपर्टी उनका ठिकाना होता है. 

9. टॉम क्रूज का भी है घर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज का भी डाउनटाउन दुबई में बुर्ज खलीफा में एक पेंट हाउस है, जो उन्होंने 2010 में 12 मिलियन डॉलर में खरीदा था. 

Advertisement

10. विवेक ओबरॉय का होगा दुबई का घर है खूबसूरत

विवेक ओबरॉय भी दुबई में रहते हैं. उनका मीडोस के पास घर है, जिसे उनकी पत्नी प्रियंका ने सजाया है. वहीं 2024 में कर्ली टेल्स के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने खूबसूरत विला की झलक दिखाई थी. 

ये भी पढ़ें- US-ईरान विवाद के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचा ये एक्टर, आसमान में मिसाइलों का  शेयर किया वीडियो, परिवार भी डरा

Featured Video Of The Day
'लाल टोपी' पर चढ़ रहा है नया रंग! अखिलेश के समाजवाद की नई पैकेजिंग!
Topics mentioned in this article
Celeb Homes In Dubai
Dubai
Dubai News
Salman Khan Home In Dubai