शराब के शौकीन है शाहरुख खान, जानें किससे बोले- आ जाओ मन्नत, दारू पीते हैं

कई कलाकार अपने शौक की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहते हैं. उनमें से एक बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हैं. शाहरुख खान शराब के शौकीन है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शराब के शौकीन है शाहरुख खान

बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं. कई कलाकार अपने शौक की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहते हैं. उनमें से एक बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हैं. शाहरुख खान शराब के शौकीन है. यह बात हम नहीं बल्कि द बार्ड्स ऑफ बॉलीवुड के एक्टर मनोज पाहवा की बातों से साफ झलकता है. मनोज पाहवा ने शाहरुख खान के साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक मजेदार किस्सा सुनाया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि द बार्ड्स ऑफ वेब सीरीज के सेट पर शाहरुख खान अक्सर आते थे और बहुत प्यार से मिलते थे.

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 में नजर आएगी आदित्य धर की बीवी, यामी गौतम पर लोग बोले- स्क्रिप्ट की नहीं, घर की डिमांड थी

क्या बोला मनोज पाहवा

मैशेबल इंडिया से बात करते हुए मनोज ने कहा, “शाहरुख सर सेट पर बहुत दयालु थे. वे अक्सर कहते, 'आजाओ मन्नत, दारू पीते हैं.'” यह सीरीज आर्यन खान ने डायरेक्ट की है, जिसमें मनोज पाहवा ने मुख्य किरदार के अंकल अवतार सिंह का रोल निभाया है. सीरीज में लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल, बॉबी देओल, मोना सिंह जैसे कई कलाकार हैं. यह शो बॉलीवुड की दुनिया में एक नए आने वाले एक्टर की सपनों और चुनौतियों की कहानी है. मनोज ने बताया कि शुरू में उन्होंने यह रोल ठुकरा दिया था. उन्हें स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी, ऑडिशन नहीं लिया गया था और वे व्यस्त थे. उन्होंने सोचा, “होगा अपने घर का, हम भी कम नहीं हैं.” लेकिन आर्यन ने चार अलग-अलग स्क्रिप्ट भेजीं और उन्हें मनाया. मनोज को लगा कि कहानी अच्छी है, इसलिए उन्होंने हांमी भर दी.

शाहरुख और आर्यन दोनों मेहनती

शूटिंग के दौरान लंबे-लंबे घंटे लगे, लेकिन मजा भी आया. मनोज ने शाहरुख और आर्यन दोनों की मेहनत की तारीफ की. उन्होंने कहा, “शाहरुख बहुत मेहनती और वर्कहोलिक हैं. मैंने अपनी आंखों से देखा है कि वे जरूरत पड़ने पर 18-20 घंटे काम करते हैं. आर्यन में भी वही खूबी है.” मनोज ने बताया कि सेट पर आर्यन ने उनका ख्याल रखा. कभी-कभी मन्नत से खाना आता था, जिसमें शाहरुख के स्पेशल शेफ के बनाए चिकन रोल होते थे. मनोज ने पत्नी सीमा को बताया कि वे शाहरुख खान के घर का खाना खा रहे हैं.

Advertisement

मनोज ने सीरीज की सफलता पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगता है कि शो इतना पॉपुलर हुआ. हमें पूरा पेमेंट मिला और बहुत सम्मान मिला.” शाहरुख को वे बहुत रिस्पेक्टफुल और लविंग बताते हैं. वे कहते हैं कि शाहरुख से मिलने पर लगता है जैसे सालों से जान-पहचान है. ऑफिस में जाते हैं तो वे खुद गेट तक छोड़ने आते हैं.
 

Featured Video Of The Day
छत्रपति संभाजीनगर में छात्र ने शिक्षक पर चाकू से हमला किया
Topics mentioned in this article
Shah Rukh Khan
Manoj Pahwa
The Bads Of Bollywood
Aryan Khan
Web Series The Bads Of Bollywood