शाहरुख- गौरी की भतीजी की आलिया की 7 फोटोज, 5वीं देख कहेंगे सुहाना- अनन्या से जरा भी नहीं कम

Shah Rukh khan - Gauri khan Niece Alia Chhiba 7 photos : 20 साल की यह डीवा, आलिया छिब्बा, गौरी खान के भाई विक्रांत छिब्बा की बेटी हैं. वह शाहरुख खान और गौरी की भतीजी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शाहरुख- गौरी की भतीजी की आलिया की 7 फोटोज
नई दिल्ली:

Shah Rukh khan - Gauri khan Niece Alia Chhiba 7 photos  : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं, उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. लेकिन उनकी परिवार में एक और सदस्य हैं, जिनकी उनसे खास बॉन्डिंग है और जो खूबसूरती में सुहाना से जरा भी कम नहीं है. सुहाना की ये करीबी हैं आलिया छिब्बा, जो अक्सर सुहाना के साथ सोशल मीडिया पर नजर आती हैं. आलिया का शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान से खास रिश्ता है. ये उनकी बेटी की ही तरह हैं.

20 साल की यह डीवा, आलिया छिब्बा, गौरी खान के भाई विक्रांत छिब्बा की बेटी हैं. वह शाहरुख खान और गौरी की भतीजी हैं.

यह भी पढ़ें-  मम्मी के साथ दिख रही इस बच्ची के प्यार में सलमान खान हो गए थे दीवाने, बॉक्स ऑफिस पर लाए थे तुफान, जानते हैं नाम ?

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं. उनके अपने दो फैशन ब्रांड भी हैं. Covid-19 महामारी के दौरान उन्होंने ट्रेंडी मास्क लॉन्च किए थे, जो काफी पॉपुलर हुए.

आलिया उन सिर्फ 6 लोगों में भी शामिल हैं जिन्हें शाहरुख खान इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं.

यह भी पढ़ें- जब संजय दत्त की डेब्यू फिल्म के सेट पर गुस्सा हो गए थे पापा सुनील दत्त, सबके सामने लगा दी थी क्लास, वजह कर देगी हैरान

Advertisement

आलिया को अक्सर अपने परिवार के साथ अलग-अलग फंक्शन, इवेंट्स और शादी-ब्याह की रस्मों में शामिल होते देखा जा सकता है.

इस फैशन डिजाइनर को उनके कपड़ों की बेहतरीन पसंद की वजह से 'अगली स्टाइल कैमेलियन' कहा जा सकता है.

बेहद स्टाइलिश वेस्टर्न कपड़ों से लेकर प्यारी ड्रेसेस और शानदार गाउन्स तक, उनके वॉर्डरोब कलेक्शन में सब कुछ मौजूद है.

उनके स्टाइल का कोई जवाब नहीं है. इस व्हाइट कलर की ड्रेस में उनका कूल और कैजुअल स्टाइल फैंस का दिल जीत रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Suniel Shetty Bungalow Jahaan: खूबसूरत रिसॉर्ट सा है सुनील शेट्टी का जहान, नेचर और लग्जरी का सामंजस्य, Photos देख फटी रह जाएंगी आंखें

सी ग्रीन कलर के इस बैकलेस गाउन में उनका ग्लैमरस अवतार पर उनके फॉलोवर्स ने जमकर लाइक्स बरसाएं हैं. उनके लुक और ग्लैमर को देख अक्सर सोशल मीडिया पर लोग ऐसा लिखते हैं कि उन्हें भी फिल्मों में एंट्री करनी चाहिए. हालांकि आलिया का ऐसा कोई प्लान नहीं है, वह अपने प्रोफेशन को एन्जॉय करती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 70 हजार फॉलोवर्स हैं. 

Featured Video Of The Day
Lionel Messi का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 20वां गोल! 39 की उम्र में 'गोल मशीन' का मैजिक
Topics mentioned in this article
Shah Rukh Khan S Niece
Alia Chhiba Age
Alia Chhiba Glamorous Photos
Alia Chhiba Instagram
Alia Chhiba Parents