अमेरिकन स्लैशर हॉरर फिल्म ‘स्क्रीम 7' का ट्रेलर (Scream Trailer) रिलीज कर दिया गया है. खून खराबे, सस्पेंस और हॉरर से भरपूर इस फिल्म का ट्रेलर अगर आपने अकेले तो देखा तो इसके खत्म होने तक आप अपने आसपास डर जरूर महसूस करेंगे. अगर आप घर पर अकेले हैं तो उठकर दरवाजा चैक करने जरूर जाएंगे. ऐसा हम सिर्फ आपको डराने के लिए नहीं कह रहे हैं, बल्कि ट्रेलर देखने के बाद आपको ऐसा खुद महसूस होगा. पैरामाउंट पिक्चर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद फैंस भी फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
स्क्रीम 7 का ट्रेलर देख लगेगा डर | Scream 7 Trailer
ट्रेलर की शुरुआत में एक घर दिखाया है जहां एक मां अपनी बेटी के साथ रहने आई होती हैं. तभी लड़की को वहां मास्क पहने एक भूतिया शख्स खड़ा नजर आता है, लेकिन पास जाने पर पता चलता है कि वो एक रोबोट है. लेकिन कहानी तब बदलती है जब उन्हें कोई रोबोट नहीं बल्कि सच में एक किलर मारने की कोशिश करता है. लड़की की मां को अंजान नंबर से धमकी भरा एक कॉल आता है, लेकिन वो उसे प्रैंक कॉल समझती है और फिर शुरू होता है खूनी खेल. पूरे ट्रेलर में मां अपनी बेटी को किलर से बचाती दिखेगी. कहने को ये एक थ्रिलर, सस्पेंस फिल्म है लेकिन, इसके कई सीन ऐसे फिल्माए गए हैं कि आपको हर पल डर लगेगा. कुछ सीन देखकर तो आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
Don't Answer The Phone. Don't Open The Door. Don't Try To Escape!#Scream7 in cinemas on February 27. pic.twitter.com/Qm9RDHxlhG
— Paramount India (@ParamountPicsIN) February 16, 2026
कब रिलीज होगी स्क्रीम 7?
‘स्क्रीम 7' 27 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी. अगर आप कमजोर दिल के हैं तो अकेले इस फिल्म को देखने थिएटर मत जाइएगा. इसके पुराने सीजन की बात करें ‘स्क्रीम' फ्रैंचाइजी की पहली चार फिल्में “स्क्रीम” (1996), 'स्क्रीम 2' (1997), “स्क्रीम 3” (2000) और “स्क्रीम 4” (2011) स्वर्गीय वेस क्रेवन ने डायरेक्ट की थीं, जिनका 2015 में निधन हो गया. इसके बाद इसकेे 2 सीक्वल और रिलीज किए. अब केविन विलियमसन, जिन्होंने पहली दो फिल्में और चौथी फिल्म लिखी है उन्होंने ही ‘स्क्रीम 7' को लिखा है और डायरेक्ट किया है. वहीं विलियम शेरक, जेम्स वेंडरबिल्ट और पॉल नेनस्टीन ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म में नेवे कैम्पबेल, इसाबेल मे, जैसमीन सावे लीड रोल में हैं.
स्क्रीम 7 का बजट और कलेक्शन | Scream 7 Budget and Collection
स्क्रीम 7 के बजट की बात करें तो फिल्म का बजट लगभग 422 करोड़ रुपये है जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट का चार गुना कलेक्शन किया है. विकीपीडिया के मुताबिक फिल्म ने 1810 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं