सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल के प्रोड्यूसर की हॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म 'द एम्प्टी एड्रेस' का ऐलान

क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे चर्चित शोज से जुड़े शफीक उर रहमान अब हॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म द एम्प्टी एड्रेस तीन भाषाओं में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टीवी के बाद अब हॉलीवुड में धमाल मचाएंगे शफीक उर रहमान
नई दिल्ली:

टीवी की दुनिया में सफलता हासिल करने के बाद अब शफीक उर रहमान एक नई और बड़ी उड़ान भरने जा रहे हैं. सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल और नजर जैसे पॉपुलर शोज से जुड़ा ये नाम अब हॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार है. हैदराबाद से शुरू हुआ उनका सफर अब इंटरनेशनल सिनेमा तक पहुंच चुका है. उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म के ऐलान ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है. खास बात ये है कि ये फिल्म सिर्फ विदेशी ऑडियंस के लिए नहीं, बल्कि भारतीय दर्शकों को भी ध्यान में रखकर बनाई जा रही है.

पहली हॉलीवुड फिल्म का ऐलान

शफीक उर रहमान ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'द एम्प्टी एड्रेस' का ऐलान किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस प्रोजेक्ट की जानकारी शेयर की. फिल्म को कॉमेडी, सस्पेंस और रोमांस का दिलचस्प कॉम्बिनेशन बताया जा रहा है. ये फिल्म उनके बैनर 'द स्टार लाइफ हैदराबाद' के तहत बनाई जा रही है. शफीक के मुताबिक ये उनके करियर का सबसे खास प्रोजेक्ट है.

तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

द एम्प्टी एड्रेस सिर्फ अंग्रेजी में ही नहीं, बल्कि हिंदी और तेलुगु में भी रिलीज की जाएगी. शफीक का कहना है कि उनका मकसद अलग-अलग देशों और ऑडियंस तक अपनी कहानी पहुंचाना है. फिल्म की शूटिंग अमेरिका और यूएई में होगी. जल्द ही फिल्म की स्टारकास्ट और बाकी टीम की जानकारी भी साझा की जा सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- फार्महाउस से लेकर ब्रेसलेट तक, जब प्रणित मोरे के मजाक से सलमान खान हो गए थे नाराज, सबके सामने लगा दी थी क्लास

टीवी से हॉलीवुड तक का सफर

शफीक उर रहमान ने कहा कि फैशन, एंटरटेनमेंट और बड़े इवेंट्स की दुनिया में काम करने के बाद अब इंटरनेशनल सिनेमा में कदम रखना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने अपने परिवार, दोस्तों और समर्थकों का भी धन्यवाद किया. उनका कहना है कि लोगों के भरोसे और प्यार ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की ताकत दी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें-  कुशा कपिला ने हिमांशु जांगड़ा के 370 की बिरयानी वीडियो पर प्रणित मोरे को जमकर लताड़ा, बोलीं- 'आप शबाशी दे रहे थे

टीवी इंडस्ट्री में बना चुके हैं पहचान

शफीक ने साल 2015 में टीवी प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट, दहलीज, सावधान इंडिया, फियर फाइल्स, क्राइम पेट्रोल और नजर जैसे कई लोकप्रिय शोज से अपनी पहचान बनाई. अब वो हॉलीवुड में अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, जिस पर इंडस्ट्री की नजर बनी हुई है.

Featured Video Of The Day
व्हाट्सएप यूजरनेम पर सरकार का सख्त कदम
Topics mentioned in this article
Shafeeq Ur Rahman
Crime Patrol Producer