टीवी की गोरी मेम बनी धुरंधर की थप्पड़ क्वीन, फिल्म में रहमान डकैत के बाद 'धुरंधर 2' की पार्टी में रणवीर को मारा 'तमाचा'

धुरंधर में रहमान डकैत के बाद धुरंधर 2 हमजा अली मजारी को जोरदार थप्पड़ मारने वाली एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने धुरंधर द रिवेंज की सक्सेस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर की सक्सेस पार्टी में पहुंचीं सौम्या टंडन
नई दिल्ली:

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज के साथ ही छाई हुई है क्योंकि फिल्म का हर सीन नए सस्पेंस के साथ आता है. फिल्म में हर किरदार की अपनी अलग कहानी है, जो उसे खास बनाती है. ऐसा ही एक किरदार है उल्फत हुसैन का. यह किरदार भले ही छोटा था, लेकिन थोड़े स्क्रीनस्पेस के साथ सौम्या टंडन ने अपनी अलग पहचान बना ली है. पहले दुनिया उन्हें 'गौरी मैम' के नाम से जानती थी, लेकिन अब वे 'थप्पड़ क्वीन' बन चुकी हैं. गौरी मेम से थप्पड़ क्वीन बनने का सफर सौम्या ने फिल्म 'धुरंधर' से शुरू किया था, और उसे फिल्म के दूसरे पार्ट में भी जारी रखा. 

रहमान डकैत के बाद हमजा को जड़ा थप्पड़ 

अब इस सीन को अभिनेत्री ने धुरंधर-2 की पार्टी में भी रणवीर सिंह के साथ रिक्रिएट किया है, जिसमें वह रणवीर को मजाकिया तौर पर थप्पड़ मारती दिख रही है. अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि रणवीर उन्हें सेट पर थप्पड़ क्वीन बुलाते थे. जिन लोगों ने फिल्म नहीं देखी है, उन्हें बता दें कि 'धुरंधर 2' की शुरुआत में ही सौम्या टंडन के कई सीन को फिल्माया गया है, जहां वह रहमान डकैत की कब्र पर जाकर रो रही है. हमजा अली को आते देख वह उसे जोरदार थप्पड़ मारती है क्योंकि वह रहमान डकैत को नहीं बचा पाया. हालांकि उल्फत को नहीं पता है कि रहमान को मारने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद हमजा है.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection Live Updates: धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, पहले दिन ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री, रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Advertisement

धुरंधर 2 में भी सौम्या टंडन की हो रही चर्चा

फिल्म के पहले पार्ट में उल्फत ने रहमान डकैत को चांटा मारा था क्योंकि उसकी दुश्मनी के चलते उसके बेटा दुश्मनों की भेंट चढ़ गया था. सौम्या का फिल्म में किरदार बहुत ही छोटा था लेकिन दमदार था. हालांकि फिल्म के दूसरे पार्ट में भी उनका किरदार अहम है लेकिन स्क्रीन स्पेस बहुत कम है. 

धुरंधर 2 की सक्सेस पार्टी की सौम्या टंडन ने शेयर की तस्वीरें

बात अगर फिल्म की सक्सेस पार्टी की करें तो पार्टी में 'धुरंधर' और 'धुरंधर-2' के सभी किरदारों को एक साथ मस्ती करते हुए देखा गया. सिंगर से लेकर हर छोटे किरदार ने पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. पार्टी में 'तेनू शरारत सिखावा' गाने की एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने भी शिरकत की. यह गाना दर्शकों की पहली पसंद बना था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कहने वालों को राकेश बेदी का जवाब, बोले- इंदिरा गांधी और मोदी पर एक फिल्म आई थी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: क्या 'तेल युद्ध' में बदलेगा ईरान-इजरायल-अमेरिका का महायुद्ध? |