इंसान और आत्मा की दोस्ती की रूमानी कहानी ओटीटी पर छाई, फिर भी सिनेमाघरों में जारी है कमाई- 30 करोड़ में छापे 150 करोड़

25 दिसंबर को सिनेमाघरों में 30 करोड़ के बजट की एक फिल्म रिलीज हुई और छा गई. ये ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है फिल्म सिनेमाघरों में कमाई कर रही है और इसने 150 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. जानते हैं फिल्म के डिटेल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
2 घंटे 26 मिनट की ये फिल्म ले जाएगी अनोखे रोमांस की दुनिया में, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धूम

साउथ के इस सुपरस्टार को एक सुपरहिट फिल्म की दरकार थी. पिछले पांच साल से उसने बॉक्स ऑफिस पर कोई चमत्कार नहीं किया. लेकिन 25 दिसंबर, 2025 ने उसकी तकदीर ही बदल डाली. इस  दिन उसकी एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई जिसमें कॉमेडी, रोमांस और इमोशंस का दर्शकों को ऐसा कॉकटेल देखने को मिली कि सिनेमाघरों पर दर्शकों की कतार लग गई. यही नहीं, फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है लेकिन थिएटर्स में इसे देखने को सिलसिला थमने का नाम नहीं लेै रहा है. हम बात कर रहे हैं मलयालम सिनेमा की फैंटेसी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘सर्वम माया (Sarvam Maya)' की. इस फिल्म को बड़े पर्दे पर दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया. और, अब फिल्म ओटीटी पर आ गई है. ओटीटी पर भी इस फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है.  

सर्वम माया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन | Sarvam Maya Box Office Collection

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट एबी जॉर्ज के मुताबिक ‘सर्वम माया' ने 36 दिन में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रु. का आंकड़ा पार कर लिया है. आईएमडीबी पर भी फिल्म का कलेक्शन 150 करोड़ रुपये ही दिया गया है. इसके साथ ही ये फिल्म अब दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप मोलीवुड फिल्मों की लिस्ट में आठवें नंबर पर पहुंच गई है. केरल बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने इतिहास रच दिया है. ये निविन पॉली के करियर की सबसे ज्यादा फुटफॉल्स वाली फिल्म बन गई है. करीब 49 लाख दर्शकों ने केरल में सिनेमाघरों में फिल्म देखी. जो ‘प्रेमम' के 48 लाख फुटफॉल्स के पुराने रिकॉर्ड से भी ज्यादा है. इतना ही नहीं केरल में ये अब तक की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. एक महीने से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में दर्शकों की लगातार मौजूदगी इसकी बड़ी वजह रही है.

सर्वम माया की कहानी | Sarvam Maya Story

‘सर्वम माया' की कहानी प्रभेंदु नम्बूदिरी के इर्द गिर्द घूमती है. जो एक ट्रेडिशनल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाला म्यूजिक डायरेक्टर है. विदेश जाने का सपना टूटने के बाद वो अपने गांव लौटता है और धार्मिक कामों में अपने कजिन की मदद करने लगता है. इसी दौरान उसकी मुलाकात डेलुलु नाम की एक मिस्टीरियस आत्मा से होती है. जिसे अपने पास्ट से जुड़ा कुछ याद नहीं है. दोनों के बीच धीरे धीरे एक इमोशनल रिश्ता बनता है और कहानी फैंटेसी, इमोशन और हल्की फुल्की कॉमेडी के साथ आगे बढ़ती है. ये फिल्म अब आप जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. जहां इस फिल्म को ढेरों हिट्स मिल रही हैं.

Advertisement

सर्वम माया ओटीटी | Sarvam Maya OTT

निविन पॉली की फिल्म सर्वम माया ओटीटी पर रिलीज हो गई है. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. इसे हिंदी में भी रिलीज किया गया है. सर्वम माया का निर्देशन अखिल सत्यन ने किया है. फिल्म में निविन पॉली के अलावा रिया शिबू, अजु वर्गीज, जनार्दन और प्रीति मुकुंदन भी मुख्य किरदारों में हैं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon: ईरान नहीं रूस में है Mojtaba Khamenei?
Topics mentioned in this article