धुरंधर कर चमकी 20 साल की सारा अर्जुन की किस्मत,अब बॉलीवुड की इस लीजेंडरी एक्ट्रेस की बायोपिक लगी हाथ

बॉलीवुड में एक ऐसी खबर ने एंट्री मारी है जिसने फैंस को पूरी तरह एक्साइटेड कर दिया है. अपनी खूबसूरती और नेचुरल टैलेंट से दिल जीतने वाली सारा अर्जुन अब उस चेहरे को जीने जा रही हैं जिसे हिंदी सिनेमा की सबसे हसीन और रहस्यमयी अदाकारा कहा जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सारा अर्जुन निभाएंगी मधुबाला का किरदार, धुरंधर के बाद मिला बड़ा मौका

बॉलीवुड में एक ऐसी खबर ने एंट्री मारी है जिसने फैंस को पूरी तरह एक्साइटेड कर दिया है. अपनी खूबसूरती और नेचुरल टैलेंट से दिल जीतने वाली सारा अर्जुन अब उस चेहरे को जीने जा रही हैं जिसे हिंदी सिनेमा की सबसे हसीन और रहस्यमयी अदाकारा कहा जाता है. मधुबाला, जिनकी मुस्कान आज भी लोगों के दिलों में बसी है, अब बड़े पर्दे पर फिर से जिंदा होने वाली हैं और इस बार उनका किरदार निभाएंगी सारा अर्जुन. धुरंधर की ताबड़तोड़ सक्सेस के बाद बाद ये मौका सारा के लिए किसी बड़े अचीवमेंट से कम नहीं है और यही वजह है कि इस कास्टिंग ने इंडस्ट्री में अलग ही चर्चा छेड़ दी है.

सारा अर्जुन के करियर का बड़ा टर्न

सारा अर्जुन के हाथ ऐसा रोल लगा है जो हर एक्ट्रेस का सपना होता है. मधुबाला जैसा किरदार निभाना सिर्फ एक्टिंग नहीं बल्कि एक पूरी शख्सियत को महसूस करना है. इस फिल्म को जस्मीत के रीन डायरेक्ट कर रही हैं और संजय लीला भंसाली इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिससे साफ है कि फिल्म का लेवल काफी ग्रैंड होने वाला है.

ये भी पढ़ें: Preity Zinta Net Worth: 8 साल से फिल्मों से दूर प्रीति जिंटा की नेटवर्थ, मुंबई से लॉस एंजलिस तक फैला साम्राज्य

किरदार के लिए पूरी तरह बदलेंगी सारा

इस रोल के लिए सारा खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म करने की तैयारी में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अपने लुक, एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलीवरी पर खास काम कर रही हैं ताकि मधुबाला की ग्रेस और चार्म को सही तरीके से पर्दे पर उतारा जा सके. मेकर्स भी हर छोटी डिटेल पर बारीकी से काम कर रहे हैं.

Advertisement

इमोशन और ड्रामा से भरपूर होगी फिल्म

ये फिल्म सिर्फ एक बायोपिक नहीं बल्कि एक इमोशनल स्टोरी होगी, जिसमें मधुबाला की जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया जाएगा. उनकी लाइफ के ग्लैमर के साथ-साथ उनका स्ट्रगल भी कहानी का अहम हिस्सा होगा, जो दर्शकों को अंदर तक जोड़ सकता है.

आज भी जिंदा है मधुबाला का जादू

मधुबाला ने अपने करियर में 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी खूबसूरती के साथ शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से लोगों को दीवाना बना दिया. आज भी उनका नाम आते ही एक अलग ही फीलिंग आती है. ऐसे में सारा अर्जुन के लिए ये रोल किसी बड़ी जिम्मेदारी जैसा है, लेकिन अगर वो इसमें सफल होती हैं तो ये फिल्म उनके करियर को नई ऊंचाई दे सकती है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran-US Ceasefire: लेबनान में बमबारी के बीच NDTV रिपोर्टर की दिल दहला देने वाली Ground Report